भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा जालोर जिले में आज पहुंचेगी


जालोर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे राजस्थान में चल रही परिवर्तन संकल्प यात्रा के तहत रामदेवरा से निकली यात्रा 8 सितंबर को दोपहर 2 बजे विशनगढ़ से जालोर जिले में प्रवेश करेगी। जिसमेकेंद्रीय जल शक्तिमंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत, केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, सांसद देवजी पटेल परिवर्तन संकल्प यात्रा के साथ विशनगढ़ में आम सभा को संबोधित करेंगे। जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव ने बताया की यात्रा विशनगढ़ से आहोर में स्वागत सभा का आयोजन होगा। आहोर से यात्रा जालोर में पहुंचेगी जहा वाहन रेली, रोड शो के साथ मांडोली में यात्रा का रात्रि विश्राम रहेगा। जिलाध्यक्ष राव ने कहा की प्रदेश में जनता कांग्रेस सरकार के कुशासन से त्रस्त है आने वाले चुनावों में जनता कांग्रेस के भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकेगी। जिले में सड़को की हालत खराब है जगह जगह गड्डे बन गए है जिसके कारण दुर्घटनाएं हो रही है, पेपर लीक, लूट, डकैती, बलात्कार के घटनाओं पर अंकुश लगाने में सरकार नाकाम रही है। जिला मिडिया संयोजक भावेश सोनी ने बताया की परिवर्तन संकल्प यात्रा को लेकर जिले के समस्त विधानसभाओं में तैयारी हेतु बैठको का आयोजन हो रहा है। आम जनता में परिवर्तन संकल्प यात्रा को लेकर भारी उत्साह है यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!