भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सोलंकी महिलाओं से हुई रूबरू


आहोर। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजू सोलंकी के नेतृत्व में महिला मोर्चा ने आहोर विधानसभा क्षेत्र के बावड़ी गांव की महिलाओं से रूबरू हुई एवं समस्याओं को जानने का प्रयास किया और निपटाने का आश्वासन दिया। महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा भाजपा से जोडऩे के लिए मिस्ड कॉल अभियान चलाया और काफी संख्या में महिलाओं को सदस्य बनाया। जिलाध्यक्ष मंजू सोलंकी ने भाजपा की उपलब्धियां गिनाई एवं आगे आने वाले विधानसभा चुनाव में महिलाओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की और ज्यादा से ज्यादा भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान चंपादेवी, संगीतादेवी, रेखादेवी, शोभा, पिंकी, कुकीदेवी, माफी, सोनूदेवी भंवरी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!