पर्यावरण जन चेतना यात्रा आज पहुंचेगी जीवाणा, पोस्टर का किया विमोचन


सायला। पर्यावरण जन चेतना यात्रा व एक पेड़ देश के नाम अभियान को लेकर जीवाणा के बायोसा माता मंदिर में पर्यावरण प्रेमियों ने बैठक आयोजित कर पोस्टर का विमोचन किया। संयोजक रतन सुथार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है। अधिक से अधिक पौधरोपण के साथ प्लास्टिक का उपयोग बंद करना होगा। जिले के सभी खंडों व उपखंड से होते हुए 24 अगस्त को पर्यावरण जन चेतना यात्रा जीवाणा पहुंचेगी। इस दौरान सरपंच उत्तमसिंह, अर्जुनसिंह धवेशा, छैलसिंह मेड़तिया, भीमाराम प्रजापत, उदाराम विश्नोई, धनसिंह, नवाराम, कपुरगिरी, भरत सिंह दुदवा, करणसिंह मेड़तिया, सोपाराम, दिनेश वैष्णव व नाग भारती सहित मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!