जालोर जिले की पांचों विधानसभाओं में आज होगी बैठकें


संभाग प्रभारी आज जालोर प्रवास पर, भाजपा की परिवर्तन यात्रा की तैयारियों का करेंगे निरीक्षण

-संभाग प्रभारी जगवीर छाबा एवम् प्रदेश मंत्री डॉ. महेंद्र कुमावत रहेंगे मौजूद

जालोर। चुनावी तैयारियों को लेकर भाजपा बूथ सशक्तिकरण एवं कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए भाजपा तरह तरह के प्रकल्प आजमा रही हैं। भाजपा द्वारा प्रदेश स्तरीय परिवर्तन यात्रा निकालकरए सरकार की विफलताओं के जनता के समक्ष प्रस्तुत कर जन जागृति का काम किया जाएगा। परिवर्तन यात्रा के निमित्त शुक्रवार को भाजपा प्रदेश महामंत्री और जोधपुर संभाग प्रभारी जगवीर छाबा एवम् प्रदेश मंत्री डॉ महेंद्र कुमावत जालोर जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान जिले की पांचों विधानसभाओं में कार्यकर्ताओं की बैठकें लेकर यात्रा का रूट मैप एवं तैयारियों पर चर्चा करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने बताया की प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्देशित परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत जिले की पांचों विधानसभाओं में परिवर्तन यात्रा निकाली जाएगी। जिसकी तैयारियों एवं क्रियान्वय हेतु योजना के संबंध में चर्चा हेतु प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी जगवीर छाबा सहित प्रदेश मंत्री डॉ. महेंद्र कुमावत उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया की शुक्रवार को 10 बजे आहोर विधानसभा, 11:30 बजे जालोर विधानसभा, 2:30 बजे भीनमाल विधानसभा, 4:30 बजे सांचौर विधानसभा एवं शाम 6 बजे रानीवाड़ा विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक की जाएगी। जिसमें यात्रा की योजना का निर्माण किया जाएगा। बैठक में विधानसभा क्षेत्र में निवासरत वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सहित भाजपा के जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिला पदाधिकारी, मोर्चों के जिला पदाधिकारी, प्रकोष्ठ एवं विभाग के जिला पदाधिकारी एवं मंडल पदाधिकारी, शक्तिकेंद्र संयोजक, प्रभारी और बूथ स्तरीय कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!