भाण्डवपुर महातीर्थ में बड़ी दीक्षा संपन्न


सायला।श्री भाण्डवपुर महातीर्थ में गुरुवार को पुण्य सम्राट युगप्रभावक जयन्तसेन सूरीश्वर महाराज के पट्टधर द्वय वर्तमान गच्छाधिपति श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीश्वर महाराज व आचार्य देव श्रीमद विजयजयरत्न सूरीश्वर महाराज के आज्ञानुवर्ती एवं सुशिष्यरत्न मुनिराज आनन्द विजय महाराज के शिष्य बालमुनि  जितरत्न विजय की गुरुवार उपस्थापन बड़ी दीक्षा विधि संपन्न हुई।2 अगस्त से बृहतदीक्षा से योगोद्वहन प्रारंभ किए गए थे।गुरुवार को 31 वे दिन बड़ी दीक्षा विधि संपन्न हुई।अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन महिला परिषद् की राष्ट्रीय अध्यक्षा प्रेमाबाई गांधी मुथा ने सपरिवार भाण्डवपुर तीर्थ आकर प्रभु पूजा दर्शना कर चातुर्मासार्थ विराजित आचार्य भगवंत  के दर्शन वंदन कर सुखशाता पूछी। वर्तमान में महिला परिषद् द्वारा चलाई जा रही पाठशाला तथा गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्रदान की। आगामी प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए भी चर्चा की गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!