भाजपा केवल राजैनितक दल नहीं, राष्ट्रवाद की गंगा है : श्रवणसिंह राव बोरली


-मुम्बई में राजस्थान प्रवासियों ने किया भाजपा जिलाध्यक्ष राव का भव्य स्वागत

सांचौर। भारतीय जनता पार्टी जालोर के जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली के मुम्बई प्रवास के दौरान दक्षिण मुम्बई क्षेत्र के तीसरा कुम्हार वाडा के श्री राम मंदिर हॉल में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में राजस्थान प्रवासियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली का फुलमालाओं एवं पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रवणसिंह राव बोरली ने प्रवासियों से व्यापारिक एवं पारिवारिक चर्चा की तथा प्रवासियों को संबोधित करते हुए बताया की भाजपा केवल राजनैतिक दल नहीं हैं, वो राष्ट्रवाद की गंगा हैं, जो देश में चल रही हैं। उन्होनें बताया की जब-जब भारत देश के गौरव, अस्मिता पर सवाल उठा था, तब-तब भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा संघर्ष किया गया। उसी संघर्ष का परिणाम हैं कि आज देश की जनता का विश्वास जितने में सफल हुए हैं। उन्होनें बताया की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मे विकास कि गंगा बहा दी है और उन्होंने अपनी कार्यशेली से पुरे विश्व मे भारत देश का डंका बजा दिया है। जिसके कारण आज विदेशी धरती पर भारत का नाम सम्मान के साथ लिया जाता है। उन्होनें राजस्थान कांग्रेस सरकार की नाकामियों को बताते हुए कहा की राजस्थान में आज अपराधों बेलगाम हो चुके हैं। कांग्रेस सरकार में हो रहें लूटपाट, बलात्कार, भृष्टाचार में प्रदेश देश में नंबर वन बन चूका है। वीरता और मातृशक्ति के सम्मान के लिए प्रसिद्ध राजस्थाान में हो रही इन घटनाओं के इलाज के लिए आगामी चुनाव में कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेकना आवश्यक हैं। उन्होनें कहा की आप अपनी कर्मभूमि पर मेहनत करके खूब कमाओ मगर उसके साथ अपनी मातृभूमि को नहीं भूलों। अपने संस्कारों की आधारशिला पैतृक गांव में समय समय कर आकरए आने वाली पीढी कों भी अपने क्षेत्र की महत्त्व को बनाए रखना आवश्यक हैं। कार्यक्रम में भाजपा नेता नरेंद्र चौधरी, प्रहलाद प्रजापत, गणपत पुरोहित, नारायणसिह बावरला, दलपतसिंह राव सियाणा, नकुलसिह पादरा ने भी अपने विचार प्रकट किए। इस दौरान भाजपा नेता नरेंद्र चौधरी, नारायणसिह बावरला, राजस्थान भाजपा सेल मुंबई अध्यक्ष नरेंद्र भंडारी, प्रभुराम चौधरी, दलपतसिंह राव, निबाराम देवासी, गणपतलाल खिरोड़ी, नकुलसिह पादरा, चौनसिह बावरला, लक्ष्मणसिह कारोला, नरपतसिंह इसरोल, जालमसिह राजपूत, अनराजसिंह नोरवा, प्रभुराम फागोतरा, हरखाराम चौधरी, केसरसिंह राजपूत, प्रहलाद प्रजापत, हंजारीमल बिश्नोई, नरसीराम जाट, लक्ष्मण सेन, हड़मतसिंह कासवी, जयसिह कोड़ीटा, नारायणसिह मणधर, सुरेंद्रसिंह राव कैलाश नगर, सुरेंद्रसिंह पोसालिया, बाबुसिंह भाटवास, वचनसिह लोल, गुमानसिंह लोल, मेघराज चौधरी, विरमाराम अचलपुर, भीखाराम अरणाय, ईश्वरलाल लालपुर, नागजीराम हरियाली, ललित भड़वल, प्रेमाराम राठौड़, डायालाल किलवा, विक्रम सिंह चांदाना, डूंगरसिंह, मालमसिंह सेवड़ी, वनेसिंह राव, दशरथसिंह, विक्रमसिंह, बलवंतसिंह, शेरसिंह, ईश्वरसिंह समेत राजस्थान प्रवासी, स्थानीय व्यापारी एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!