भारतीय जनता पार्टी भीनमाल नगर मंडल की बैठक संपन्न
भीनमाल। आशापुरा माताजी मंदिर मे राष्ट्रीय विधायक प्रवासी योजना के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की बैठक सोमवार को राष्ट्रीय प्रवासी योजना के संभाग प्रभारी और बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के सांसद डॉ. भोला सिंह और खेरालू गुजरात के विधायक सरदार सिंह चौधरी की उपस्थिति में संपन्न हुई।सांसद भोला सिंह ने प्रधानमंत्री द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जनता के हित में विभिन्न प्रकार की योजनाएं लागू की गई हैं, जिनसे जनता को सीधे लाभ होता है। इसके साथ ही संगठन की मजबूती पर भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को मेरा बूथ सबसे मजबूत और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव पर भी चर्चा करते हुए खेरालू विधायक सरदार सिंह चौधरी ने कहा कि हम सभी को भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से जिताना है। इस दौरान विधायक ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार द्वारा पेपर लीक, घोटालेबाजी, भ्रष्टाचारी, किसानों के साथ बेईमानी, युवाओं के साथ वादा खिलाफी की गई है, जो जनता भी इनको कभी माफ नहीं करेगी। विधानसभा प्रभारी एवं किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष धुखाराम राजपुरोहित ने बताया कि संगठन में पूरी तरह एकता है और हम सभी मिलकर इस नाकारा और निकम्मी राजस्थान की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। अंत में भाजपा नगर अध्यक्ष महेंद्र सोलंकी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मंच का संचालन नेता प्रतिपक्ष प्रवीण एम दवे द्वारा किया गया। इस अवसर पर भीनमाल विधानसभा विस्तारक देवाराम सुथार, भीनमाल प्रधान किरण भारतीय, भाजपा वरिष्ठ शेखर व्यास, बद्रीनारायण गौड, सुरेश बंजारा, जोरावर सिंह राव, सुरेश पारीक, पारस मोदी, मंगलसिंह सिराणा, स्वामी दिव्यस्वरूप महाराज, पुखराज बगोटी, नरिंगाराम पटेल, बालूराम चौधरी, केहराराम चौधरी, टीकम सिंह राणावत, नरसीराम पटेल, रमेश सोनी,भरतसिंह भोजाणी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।