भाजपा कार्यकर्ता के लिए संगठन ही सर्वोपरी, सभी को मिलकर भाजपा को जिताने का संकल्प लेना है- गोहिल


पांचों सीटों पर जीत का परचम फहराएंगे- राव

रानीवाड़ा। विधायक आपके द्वार एवं भाजपा सदस्यता अभियान- 2023” के चौथे दिन सांकड मंडल की ग्राम पंचायत गुन्दाऊ, सेडिया, सरनाऊ और राजीवनगर की बैठक में गुजरात से आए प्रवासी महुवा विधायक शिवा भाई गोहिल ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता संगठन सर्वोपरी की भावना से काम करता है। हर कार्यकर्ता को सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को जिताने का संकल्प लेना है। देवल ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने देश के गांव, गरीब, किसान, महिला एवं युवा की किस्मत बदल दी है। आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से रानीवाड़ा के 51 हजार 417 से अधिक किसान भाईयों को 6 हजार रूपये हर साल मिल रहे हैं। रानीवाड़ा विधानसभा के किसान भाईयों को अब तक 96 करोड़ 29 लाख 14 हजार रूपये से अधिक की राशि मिल चुकी है। प्रधानमंत्री आवास योजना से रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के 7 हजार 718 परिवारों से अधिक को खुद का घर बनाने का सपना साकार हुआ है। इसके लिए केन्द्र सरकार ने 82 करोड़ 40 लाख 61 हजार रूपये जारी किए हैं। स्वच्छ भारत मिशन से रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के 28 हजार 807 परिवारों को 34 करोड़ 56 लाख 84 हजार रूपये अधिक शौचालय निर्माण के लिए मिल चुके हैं। रानीवाड़ा विधानसभा के किसानों को अब तक करीब 325 करोड़ रूपये से अधिक फसल बीमा के क्लेम के रूप में मिल चुके हैं। मोदी सरकार ने हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रयास किए हैं। जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव ने कहा कि जिले की पांचों विधानसभा सीटों को जिताकर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने और केन्द्र में प्रधानमंत्री मोदी को मजबूत करने का काम जिले का हर कार्यकर्ता करेगा। जिले के कार्यकर्ता प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए जोश और उत्साह से भरे हुए हैं। बैठक मेें मंडल, शक्ति केन्द्र, बूथ एवं पन्ना पदाधिकारियों की बैठक लेकर चुनावी तैयारियों की जानकारी दी। इस दौरान विधानसभा प्रभारी रूपेश दाधीच पाली, जिला उपाध्यक्ष भैरूदान चारण, विधानसभा विस्तारक जयंती लाल चौधरी, सांकड़ मंडल अध्यक्ष अमृतलाल चौधरी, मोहब्बत सिंह गुंदाऊ, चंदन सिंह गुंदाऊ, भंवरदान चारण, भंवरलाल विश्नोई, जयपाल सिंह चारण, जोधाराम मेघवाल, नारायण सिंह कालमा, नरपत कोली, भींयाराम विश्नोई, भजनलाल विश्नोई, अभयसिंह राजपूत, मफाराम, मांगीलाल, श्रीराम, लक्ष्मण सिंह, वचनाराम, अर्जुनसिंह, सांवलनाथ, बाबूलाल विश्नोई, केहनाराम सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!