-स्व. लक्ष्मण देवासी को दी श्रद्धाजंलि
सांचौर। शहर के विवेकानंद सर्किल के समक्ष स्व.लक्ष्मण देवासी को व्यापारियों एवं शहरवासियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि। दो मिनट का मौन एवं कैंडल जलाकर श्रद्धाजंलि दी तथा श्रृद्धा सुमन अर्पित कर सभी ने भगवान से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान व्यापारियों एवं शहरवासियों ने लक्ष्मण देवासी की तस्वीर के समक्ष मोमबत्तियां जलाकर उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना की। इस दौरान पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी, भाजपा नेता दानाराम चौधरी, समस्त व्यापार महासंघ अध्यक्ष हरीश पुरोहित सीलु, स्मृति वन अध्यक्ष अमराराम माली, दलपतसिंह रणोदर, अमराराम देवासी, मांगीलाल दर्जी, हरिया देवासी, दिनेश खत्री, हंसराज पुरोहित, माधुसिंह विरोल, सुरेश देवासी, जगदीश शारदा, सलीम खां, देवराज चौधरी, दुर्गाराम चौधरी, नरेश पुरोहित, पी. सी. डारा, वसंतसिंह, जालमसिंह, सांवलाराम देवासी, ललित त्रिवेदी, पिन्टु देवासी, अर्जुन पुरोहित, पारसमल देवासी, रमेश देवासी, सगताराम देवासी, राजु भाई, दिलीप राठी, लक्ष्मण देवासी, वन्नेसिंह, पाताराम देवासी, सांवलाराम पुरोहित, अमृत पुरोहित, अशोक देवासी, बिजलाराम देवासी, दीपाराम देवासी, कुंभाराम देवासी, रूडाराम देवासी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं शहरवासी मौजूद थे।