मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत तिरंगा पदयात्रा का आज


सांचौर। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत मंडल स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें माटी नमन, शहीदों को श्रद्धांजलि, तिरंगा पदयात्रा, वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जिला उपाध्यक्ष मितेश जे. चौधरी ने बताया कि भाजयुमो जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया के निर्देशानुसार 12 अगस्त 2023 को सांय 04 बजे सांचौर हाड़ेचा रोड़ स्थित गौ माता सर्कल से तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए दरबार चौक पर सामूहिक राष्टगान के साथ सम्पन्न होगी। जिसमें भारतीय जनता पार्टी एवं भाजयुमो सांचौर के सभी जिला मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!