सांचौर में 26 जनवरी की ट्रैक्टर रैली की तैयारियां जोरों पर


सांचौर। दिल्ली बोर्डर पर किसान आंदोलन की समाप्ति पर केंद्र सरकार और संयुक्त किसान मोर्चा की प्रतिनिधियों के बीच हुए लिखित समझौते की वादा खिलाफी के विरोध में राष्ट्रीय संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 26 जनवरी को सांचौर में रैली निकालकर विरोध प्रकट किया जाएगा। रैली की तैयारियों हेतु क्षेत्र में जन संपर्क जारी है। जिला अध्यक्ष ईशरा राम बिश्नोई ने बताया कि 26 जनवरी को संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आवाहन के समर्थन में सभा का आयोजन किया जाएगा और ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। रैली डाक बंगला से रानीवाड़ा चौराहा, विवेकानंद सर्किल, चौधरी धर्मशाला, बिश्नोई धर्मशाला, भगत सिंह स्टैचू होते हुए दांडी यात्रा स्टैचू पर महात्मा गांधीजी को माल्यार्पण कर समापन किया जाएगा। और रैली से पूर्व सभा का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें स्थानीय स्तर की समस्याएं प्रधानमंत्री फसल बीमा की बकाया राशि, आदान अनुदान की राशि तथा अन्य मांगों पर निर्णय लिए जाएंगे। केंद्र सरकार द्वारा किसानों के साथ हुए समझौते की पालना की जाए। किसानों को सभी उत्पादों के न्यूनतम समर्थन मूल्य एम एसपी के सी-2 50 प्रतिशत घोषित करो। किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को शहीदों का दर्जा देकर दिल्ली में स्टैचू बनाये जाए। किसानों के विरुद्ध आंदोलन के समय दर्ज मुकदमे वापस लिए जाए। लखीमपुर खीरी में किसानों के हत्यारे अजय मिश्रा टेनी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए एवं गिरफ्तार किया जाए, किसानों के सभी कर्ज माफ किया जाए, महानरेगा में 200 दिन का रोजगार देकर प्रतिदिन 600 मजदूरी दी जाए। सभी किसान भाइयों को ट्रैक्टर रैली में भाग लेकर रैली को सफल बनाने का आवाहन किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!