छगनलाल माली का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत


सांचौर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान छगनलाल माली को पुन: राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप मनोनीत किए जाने के बाद प्रथम बार सांचौर आने पर किया स्वागत। नगर मंत्री महेन्द्र आंजणा ने बताया कि इस अवसर पर छगनलाल माली को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप पुन: मनोनीत किए जाने के बाद प्रथम बार सांचौर आने पर नगर इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान माली ने बताया कि संगठन के द्वारा राष्ट्रहित को समर्पित कार्यो को करने का अवसर एक बार पुन: मिलने पर मैं अभिभूत हूं। इस अवसर पर भौमा राम चौधरी, रमेश गिरी गोस्वामी, सरपंच दिनेश राजपुरोहित, प्रवीण सिंह परावा, अमृत सेन, अर्जुन सिंह राठौड़, जितेश राजपुरोहित, जयेश देवासी, संजय पटेल, अमृत पुरोहित, कपिल पुरोहित, सुरेश बुनकर, राहुल पुरोहित, ललित राजपुरोहित, मुकेश माली, दिलीप पुरोहित, गोपाल जोशी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!