दिल्ली में आयोजित किसान मजदूर महापंचायत में शामिल हुए सांचौर जिले के किसान 


 सांचौर। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से दिल्ली में आयोजित किसान मजदूर महा पंचायत में सांचौर जिले से किसानों ने भागीदारी निभाई। संयुक्त किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ईशरा राम बिश्नोई ने बताया कि दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान मजदूर महा पंचायत में देश भर किसानों ने भाग लेकर केंद्र की मोदी सरकार को किसानों के साथ हुए लिखित समझौते की पालना नहीं करने पर किसान आंदोलन को तेज करने का आवाहन किया। जिला मंत्री मकारम चौधरी ने बताया कि संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत ने किसानों को चेताया कि मोदी सरकार पूंजी पतियों की सरकार है और किसान हितैषी नहीं है। समझौते में एसपी लागू करने का वादा किया था, लेकिन अब वादा खिलाफी की है लोकसभा चुनाव में इसका करारा जवाब देकर एहसास करवाया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष विरदसिंह चौहान ने बताया कि महापंचायत में पंजाब के किसानों  की महिलाओं की बहुत ज्यादा भागीदारी रही। हमें पंजाब के किसानों से आंदोलन की सीख लेने की जरूरत है।भारतीय किसान यूनियन टिकेत  के धीमाराम खिलेरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के किसानों ने भी हरी टोपियां  और हरे झंडे लेकर जबर्दस्त भागीदारी निभाई। जगदीश पुनिया ने बताया कि किसान महा पंचायत से देश के किसानों को संघर्ष का नया संदेश मिलेगा। महापंचायत में नर्मदा नहर डिग्गी यूनियन के पदाधिकारियों ने नर्मदा बचाओ आंदोलन की अगुआ मेधा पाटकर से वार्ता की। और नहर से संबंधित किसानों की विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया। मेघा पाटकर ने नहर से संबंधित समस्त समस्याओं की विस्तृत रिपोर्ट बनाकर भेजने की बात कही। महापंचायत में प्रमुख वक्ता महेंद्र सिंह टिकैत, योगेंद्र सिंह उगराह, बलवीर सिंह राजेवाल, दर्शनपालसिंह, गुरूनामसिह चढूंनी, सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!