राणी भटियाणी मंदिर में होली फागोत्सव का आयोजन


सांचौर। नगर में दादावाडी स्थित राणी भटियाणी मंदिर में फागोत्सव का आयोजन हुआ। समिति के प्रकाश छाजेड़ ने बताया कि होली के पर्व के निमित लाल बन्ना के ढुंढोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि राव मोहन सिंह चितलवाना रहे। पुजारी कमलेश महाराज ने बताया कि मंदिर परिसर को फुलों से सजाया गया तथा देव प्रतिमाओं का श्रृंगार किया गया। देव श्री लाल बन्ना के ढूंढ मनोज महेश्वरी के घर से गाजे बाजे के साथ मंदिर परिसर में लाई गयी। ढुंढ लाने वाले परिवार का स्वागत किया गया तत्पश्चात फुलों की होली खेली गयी। महिलाओं द्वारा देव फागण गीतो पर भावभरा नृत्य किया गया। इस अवसर पर ओमजी महाराज, करणसिंह राव, कमलेश महाराज, जयेश महेश्वरी, प्रकाश महेश्वरी, दिनेश छाजेड़, धुडाभाई ठक्कर, विष्णु जीनगर, भावेश त्रिवेदी, भाजपा नेत्री संजना महेश्वरी, रमेश मालू, चेतन सोनी, मनोज शारदा, मुकेश बिस्सा, दिनेश राठी, मदनलाल जैन, दुर्गादास,  महेंद्र सोनी, ललित सोनी, रतन माली, सहित काफी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!