श्रम मंत्री सुखराम विश्नोई की माता का निधन, राज्यमंत्री जयपुर से हुए रवाना, आज शाम पैतृक गांव केरिया में होगा अंतिम संस्कार


सांचौर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व श्रम मंत्री सुखराम विश्नोई की माता का बुधवार को निधन हो गया है। 92 वर्ष से अधिक उम्र तक उन्होंने जीवन जीया। क्षेत्र में छाई शौक की लहर, राज्य मंत्री सुखराम बिश्नोई की माताजी ने आज सवेरे केरिया गांव में ली अंतिम सांस, राज्यमंत्री सुखराम बिश्नोई जयपुर से हुए रवाना, आज शाम पैतृक गांव केरिया में होगा अंतिम संस्कार।जानकारी के मुताबिक मंत्री की माताजी जीयो देवी उनके अन्य बेटों के साथ गांव केरिया गांव में रहती थी, समय समय पर मंत्री सुखराम भी उनके स्वास्थ्य का हाल पूछने जाते थे। हालांकि स्वस्थ थी, लेकिन उम्र हो जाने के कारण उनका देहान्त हो गया। अभी मंत्री सुखराम जयपुर है। उनके समर्थकों को इसकी जानकारी मिलते ही सांचौर कार्यालय में लोगों का जमावड़ा हो गया।इसे संयोग ही कहा जायेगा कि करीब पांच साल पहले 2018 में इसी महीने में मंत्री के पिता कोजाराम का भी निधन हो गया था। अब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मंत्री सुखराम की माताजी भी इस संसार को छोड़ गई, परिवारजनों व चाहने वालों में शोक की लहर फैल गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!