10 दिन तक भक्ति में डूबा रहेगा शहर, घरों व पंडालों में विधि विधान से हुई गणेश स्थापना


घर-घर विराजे विध्नहर्ता, मंगलमूर्ति मोरिया का गूंजा जयघोष

सांचौर। जिलेभर में गणेश चतुर्थी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। गणेश स्थापना के साथ ही 10 दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत हो गई। इस दौरान शहर में सुबह से ही उत्सव का माहौल था। गली-गली में ढोल नगाड़ों और डीजे के साथ गणपति बप्पा मोरिया, मंगलमूर्ति मोरिया के जयघोष गूंज रहे थे। इधर, घरों में शुभ मुहूर्त में विधि-विधान के साथ विघ्नहर्ता भगवान गणेश की स्थापना हुई, वहीं शहर में करीब आधा दर्जन स्थानों पर बड़े पंडाल लगाकर आकर्षक झांकियां सजाकर गौरीनंदन की स्थापना की गई। विध्नहर्ता के घर आने पर भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। नगर के विभिन्न जगहों पर गणेश प्रतिमा स्थापना के साथ गणेश महोत्सव का शुभारम्भ हुआ। कार्यकर्ताओं ने गणपति बप्पा मोरियां के जयकारें लगाए। इस दौरान विशेष आरती एवं पूजा अर्चना के साथ प्रतिमा स्थापित कर गणेश महोत्सव का शुभारम्भ किया गया। दस दिन तक चलने वाले महोत्सव के तहत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमो एवं भजन किर्तन का आयोजन किया जायेगा। तथा अनंत चतुदर्शी को गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा। इसी प्रकार नगर के ठाकुरजी मंदिर में गणपति की प्रतिमा की स्थापना की गई। मंदिर में महाआरती के प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। वहीं शहर के विभिन्न मार्गो से शोभायात्रा निकाल कर गणेश प्रतिमा को स्थापित किया गया। शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना कर महोत्सव का आगाज किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।नगर के दरबार चौक स्थित शिव मंदिर प्रांगण में गणेश प्रतिमा स्थापना के साथ महोत्सव शुरु हुआ। पं. पुरेन्द्र व्यास ने बताया कि दस दिन तक चलने वाले दरबार चौक स्थित शिव मंदिर परिसर में गणपति महोत्सव के तहत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमो का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि गणपति महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहले दिन भाग लिया। साथ ही नगर के विभिन्न मोहल्लो में भी गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। इस दौरान पंडित पूरेन्द्र व्यास, भागीरथ व्यास सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। शहर के सुभाष चौक में सार्वजनिक सिद्धी विनायक गणेश मंदिर प्रांगण में गणेश प्रतिमा के साथ गणेश महोत्सव का शुभारम्भ किया गया। वहीं पर पंडित के मुख्य आचार्यत्व में पूजा अर्चना की गई। आगामी दस दिनों तक गणेश प्रतिमा विराजमान रहेगी। गाजे-बाजे के साथ विभिन्न स्थानों पर पांडाल सजाकर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना कर शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना कर महोत्सव का आगाज किया गया। इस दौरान भावेश त्रिवेदी, हस्तीमल त्रिवेदी, सुरेश देवासी, देवराज पुरोहित, भरत खत्री, अरविंद खत्री, केसाराम पुरोहित, मुकेश माहेश्वरी, अरविंद कुमार, प्रकाश खत्री, रमेश सारस्वत, सुरेन्द्र भाटी, विजय लखारा, हीरालाल सैन, जगदीश पुरोहित, ओमप्रकाश माली, प्रमोद सोनी, नवीन माली सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।  

वाहनों पर सवार होकर पहुंचे गणेश

गणेश की प्रतिमाओं को उत्सव समितियों के सदस्य गाजे बाजे के साथ लेकर पहुंच रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रालियों में एक ओर सार्वजनिक स्थानों की बड़ी प्रतिमाएं थी, तो दूसरी ओर स्कूटर, बाइक, कार में श्रद्धालु छोटी प्रतिमाएं लेकर घर पहुंच रहे थे। शहर में यह नजारा हर ओर दिखाई दे रहा था और साथ में गणपति का जयघोष गूंज रहा था। गणेश उत्सव के चलते पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ था। पंडालो में जगह-जगह झिलमिल झांकियां सजाकर गणेशजी की स्थापना की गई है। सुबह से ही शहर में गणेशजी की स्थापना की तैयारियां शुरू हो गई थीं। झांकी स्थलों पर रौनक थी, वहीं घरों में भी लोग स्थापना की तैयारियों में जुटे हुए थे। शुभ मुहूर्त में विधिवत मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश की स्थापना की गई, इसके बाद गुड़ के मोदक, लड्डुओं का भोग लगाकर आरती की गई। गणेश स्थापना का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। 

आरती में उमड़े लोग

शहर में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं के पंडाल लगाए गए। पंडालों ने शहर में रौनक बिखेर दी। आकर्षक सजावट के साथ डीजे पर गूंज रहे गणेश भजनों से शहर गजानन की भक्ति में डूबा नजर आया। पंडालों में की गई रात के समय आरती में क्षेत्र के लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे है।

गणेश प्रतिमा स्थापना के साथ महोत्सव शुरू  

नगर के दरबार चौक स्थित शिव मंदिर प्रांगण में गणेश प्रतिमा स्थापना के साथ महोत्सव शुरु हुआ। पं. पुरेन्द्र व्यास ने बताया कि दस दिन तक चलने वाले दरबार चौक स्थित शिव मंदिर परिसर में गणपति महोत्सव के तहत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमो का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मिट्टी की गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। गणपति महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहले दिन भाग लिया। साथ ही नगर के विभिन्न मोहल्लो में भी मिट्टी की गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। इस दौरान पंडित पूरेन्द्र व्यास, भागीरथ व्यास, नारायणसिंह राव, नरेश पुरोहित, ऋिषभ व्यास, श्रवणसिंह राव, भवानीसिंह राव, ताराचंद, दिनेश सुथार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।  

गणेश महोत्सव का आगाज, 10 दिन होगी आराधना 

शहर के सुभाष चौक में सार्वजनिक सिद्धी विनायक गणेश मंदिर प्रांगण में गणेश प्रतिमा के साथ गणेश महोत्सव का शुभारम्भ किया गया। वहीं पर पंडित के मुख्य आचार्यत्व में पूजा अर्चना की गई। आगामी दस दिनों तक गणेश प्रतिमा विराजमान रहेगी। गाजे-बाजे के साथ विभिन्न स्थानों पर पांडाल सजाकर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना कर शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना कर महोत्सव का आगाज किया गया। इस दौरान भावेश त्रिवेदी, हस्तीमल त्रिवेदी, सुरेश देवासी, देवराज पुरोहित, भरत खत्री, अरविंद खत्री, केसाराम पुरोहित, मुकेश माहेश्वरी, अरविंद कुमार, प्रकाश खत्री, रमेश सारस्वत, सुरेन्द्र भाटी, विजय लखारा, हीरालाल सैन, जगदीश पुरोहित, ओमप्रकाश माली, प्रमोद सोनी, नवीन माली सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!