कृष्ण जन्माष्टमी : एप्पल इंग्लिश मीडियम स्कूल में दही हांडी फोड़ी और श्रीराधा-कृष्ण का स्वरूप धारण कर मोहा मन


एप्पल इंग्लिश मीडियम स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर राधा-कृष्ण व दही हांडी प्रतियोगिता आयोजित

नन्हे मुन्ने बालकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया

अमृत सोलंकी सांचौर 9799994203

सांचौर। नेहरू कॉलोनी स्थित एप्पल इंग्लिश मीडियम स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर दही हांडी प्रतियोगिता तथा राधा कृष्ण वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नन्हे मुन्ने बालकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कक्षा नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी के छात्रों द्वारा राधा कृष्ण की वेशभूषा पहनकर प्रदर्शन किया गया। जिसका उद्देश्य नन्हे मुन्ने बालकों को भगवान श्री कृष्ण के प्रति तथा अध्यात्म के प्रति प्रेम जागृत करना है। साथ ही नन्हें बालकों द्वारा भगवान श्री कृष्ण से संबंधित नृत्य तथा नाटक प्रस्तुत किए गए। विद्यालय की स्थानीय अध्यापक रामचंद्र गढ़वाल ने भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं के बारे में तथा श्रीमद् भगवत गीता के बारे में बताकर बालकों को प्रेरित किया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव को मनाने का मुख्य उद्देश्य बालकों को अध्यात्म से जोडऩा तथा भगवान श्री विष्णु के अवतार को आनंदोत्सव के रूप में मनाना है। इस मौके पर विद्यालय के संस्थापक अर्जुन पुरोहित तथा प्रधानाध्यापिका आशिमा परिहार द्वारा विजेता बालकों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विद्यालय के समस्त छात्र तथा अध्यापक गण मौजूद रहे।

दही हांडी प्रतियोगिता हाउस वाइज आयोजित

श्रीकृष्ण की वेशभूषा धारण की हुए नन्हे बच्चों ने सभी का मन मोहा व दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। दही हांडी प्रतियोगिता हाउस वाइज आयोजित की गई जिसमें स्वामी विवेकानंद हाउस येलो हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, स्वामी विवेकानंद हाउस के बालक केवल 38 सेकंड में दही हांडी फोड़कर विजय हुए तथा द्वितीय स्थान पर रानी लक्ष्मीबाई हाउस ग्रीन हाउस रहा तथा तीसरे स्थान पर महाराणा प्रताप हाउस ब्लू हाउस रहा।

गोपियां बनीं छात्राओं ने श्रीकृष्ण स्वरूप को खूब रिझाया


एप्पल इंग्लिश मीडियम स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान कृष्ण के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान आयोजिन कार्यक्रम में गोपियां बनीं छात्राओं ने श्रीकृष्ण स्वरूप को खूब रिझाया। विद्यालय के संस्थापक अर्जुन पुरोहित ने छात्रों को बताया कि कैसे भगवान श्री कृष्ण ने बल और बुद्धि से बुराई पर विजय प्राप्त की।

श्रीकृष्ण के बाल जीवन की लीला के बारे में बताया
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जन्माष्टमी कार्यक्रम में बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण संबंधित नाटक, नृत्य, भजन प्रस्तुत सबका मन मोह लिया। प्रधानाध्यापिका आशिमा परिहार ने विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण के बाल जीवन की लीला बताते हुए बच्चों को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देकर कार्यक्रम को विराम दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!