शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने नवनिर्वाचित सांचौर विधायक जीवाराम चौधरी का किया बहुमान


सांचौर। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला शाखा सांचौर, उपशाखा सांचौर, चितलवाना सरनाऊ ने सांचौर क्षेत्र से नव निर्वाचित विधायक जीवाराम चौधरी व दानाराम चौधरी का साफा पहनाकर तथा माला के द्वारा बहुमान किया। संगठन ने विधायक जीवाराम के निर्वाचित होकर जयपुर से सांचौर प्रवास पर सम्मान कर वार्ता रखी। जिसमें शिक्षक समस्याओं से विधायक जीवाराम चौधरी को अवगत करवाया। इस पर विधायक ने उन्हें ठोस आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार के माध्यम से शिक्षकों के सभी कार्य त्वरित गति से किए जाएंगे। साथ ही संगठन ने विधायक चौधरी से सांचौर क्षेत्र के सार्वजनिक विकास के लिए आग्रह किया और बधाई दी। इस दौरान प्रदेश प्रतिनिधि बाबूपुरी गोस्वामी, अध्यक्ष उपशाखा सांचौर सांवलाराम चौधरी, मंत्री पीरचंद चितारा, प्रधानाचार्य प्रभुराम चौधरी, दिनेश पुरोहित, मंगलसिंह राठौड़, गणपत सिंह, लादूराम वरड़, मालाराम चौधरी, प्रागाराम चौधरी, खेताराम चौधरी, पृथ्वीराज चौधरी, मफताराम चौधरी, मफाराम चौधरी, हंसराज सोनी, अचलाराम चौधरी, जुगल किशोर शर्मा, जोरसिंह, दपसिंह राव, बद्रीराम शर्मा, नगाराम चौधरी, गोरखाराम माली, बाबुलाल जाट, शांतिलाल पुरोहित, रमेश कुमार दर्जी, अमृतलाल राव, पुखराज सुथार, मदन पटेल, लालाराम चौधरी, नगाराम चौधरी, दजाराम, खेताराम चौधरी, चेनाराम, भंवरलाल चौधरी, त्रिकमाराम चौधरी, दीपाराम चौधरी, तुलसाराम चौधरी, हरनाथ राम चौधरी, देवराज, नरेंद्र शर्मा, जोगाराम चौधरी, बंशीधर शर्मा, वरधाराम, हरजीराम, भूराराम चौधरी, धीरज चौधरी, हरचंद चौधरी, भरत चौधरी, दूदाराम देवासी, जीवाराम देवासी, सांवलाराम सुथार, चुन्नीलाल सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!