विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर विधिक जागरुकता शिविर आयोजित


सरनाऊ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालोर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति के निर्देशन में सुभाष पब्लिक माध्यमिक विधालय गुन्दाऊ में विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान पीएलवी प्रकाश कुमार भील ने बताया कि विश्व सामाजिक न्याय दिवस प्रतिवर्ष 20 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य जहां तक संभव हो असुरक्षा को दुर करना है। जिसमें आगामी 9 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में विसतृत से जानकारी दी। और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान संस्था प्रधान श्रवण कुमार बिश्नोई, ओमप्रकाश, श्रवण अरणाय, मफाराम, फौजसिंह, किशनाराम, लसी, मकु बाई, निरमा, डिम्पल, मदन सिंह सहित विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!