सांचौर नगर परिषद ने अभियान चलाकर प्रतिबंधित पॉलीथिन को किया जब्त, आगे के लिए कही ये बात


सांचौर। नगर परिषद की ओर से क्षेत्र में प्रतिबंधित पॉलिथीन को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान स्वास्थ्य निरीक्षक विजय कुमार पुरोहित के नेतृत्व शहर के बाजार से दुकानों और हाथ लारियों सहित अन्य जगहों से 15 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की गई। स्वास्थ्य निरीक्षक विजय कुमार पुरोहित ने दुकानदारों से कहा कि वह प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग ना करें। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए चेताया कि अगर वह दोबारा पॉलीथिन का प्रयोग पकड़ करते पकड़े गए तो उनकी पॉलिथीन को जब उचित जुर्माना लगाया जाएगा। पुरोहित ने बताया कि वह सिंगल यूज पॉलीथिन का प्रयोग कतई न करें और अभियान में पालिका का सहयोग करें। उन्होंने पॉलीथिन से होने वाले नुकसान से भी लोगों को अवगत कराया। सिंगल यूज प्लास्टिक से पर्यावरण के साथ ही स्वास्थ्य पर होने वाले नुकसान की वजह से सरकार ने इस पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे में पूरे शहर को प्रतिबंधित पॉलिथीन से मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया जाता रहेगा। उन्होंने शहरवासियों और व्यापारियों से शहर को प्रतिबंधित पॉलिथीन से मुक्त कराने में सहयोग की अपील की। इस दौरान नगर परिषद के सफाई कर्मचारी मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!