सांचौर। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रीय सद्भावना दिवस के अवसर पर सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर पूजा पार्थ ने अधिकारियों-कार्मिक गण को शपथ दिलाई। सद्भावना दिवस हर वर्ष 20 अगस्त को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाधी के जन्मदिवस के अवसर पर मनाया जाता है। यह दिवस राष्ट्रीय एकताए शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंद्रशेखर भंडारी, विकास अधिकारी मानसिंगराम, नरेंद्र सहित अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे। उपखंड स्तरीय सरकारी कार्यालयों में सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिले भर में शुक्रवार को उपखंड स्तर पर स्थित सरकारी कार्यालय में सद्भावना दिवस के अवसर पर अधिकारियों व कार्मिकों ने शपथ ली।