सांचौर जिले से हजारों की संख्या में भाग लेंगे दिल्ली समारोह
सांचौर। पूज्य तन सिंह जन्म शताब्दी समारोह दिल्ली को लेकर सांचौर शहर से सिवाड़ा तक वाहन रैली निकाली कर कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया। प्रांत प्रमुख महेंद्र सिंह कारोला ने बताया कि श्री क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक पूज्य श्री तनसिंह जी की 100 वी जयंती जन्मशताब्दी कार्यक्रम आगमी 28 जनवरी को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के उपलक्ष में विशाल वाहन रैली का आयोजन सांचौर शहर के नर्मदा कॉलोनी स्थित श्री राव बल्लूजी स्मारक से शहर के राव बल्लूजी सर्कल, मेहता हॉस्पिटल, हाड़ेचा रोड़, मेन बाजार, रानीवाड़ा रोड़, चार रास्ता, नेशनल हाईवे होते हुए कारोला, धमाना, परावा, झोटड़ा, सिवाड़ा में समापन हुई। वाहन रैली का सांचौर शहर में प्रबुद्ध जनों द्वारा पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।इस दौरान नरपत सिंह अरणाय, महेन्द्र सिंह झाब, हिन्दू सिंह दूठवा, मांगसिंह, पूर्णसिंह परावा हीरसिंह रणोदर, महावीरसिंह दातिया, राण सिंह रतोड़ा, मदनसिंह, महेन्द्र सिंह चारणीम, नारायणसिंह, पप्पू सिंह झोटडा, चंदन सिंह आकोली, राजू सिंह प्रेम सिंह अचलपुर,जेतुसिंह सिवाड़ा, कोजराज सिंह चारणिम, जनक सिंह झाब, मंदनसिंह केसुरी,ईश्वर सिंह सुरावा, स्वरूप सिंह केरिया, हंवत सिंह सुरावा, हिरसिंह, लादू सिंह किल्वा, रघुवीर सिंह, कल्याण सिंह जानवी, महिपाल सिंह अचलपुर, विरेंद्र सिंह हरियाली, देवीसिंह तैतरोल, डूंगर सिंह कारोला, मालम सिंह हाड़ेतर, समेत कई जने मौजूद थे।
पुष्प वर्षा, केसरिया साफा में दिखे संघ के स्वयसेवक
जन्म शताब्दी समारोह को लेकर वाहन रैली शहर से गुजरते हुए शहर में प्रबुद्ध जनों द्वारा पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया, वही गांवों में बालिकाओं की कलश के साथ स्वागत किया। श्री क्षत्रिय युवक संघ के परंपरागत केसरिया साफा बंधे स्वयसेवक ने भाग लिया।