–राम भजन से गूंजा सांचौर, रंग-बिरंगी आतिशबाजी से नहाया आसमान
-शहर के मंदिरों को सजाया, विभिन्न मोहल्लों से प्रभात फेरी निकाली, दिनभर मंदिरों में हुए धार्मिक आयोजन
सांचौर। अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। प्राण प्रतिष्ठा से पहले शहर में भक्ति का माहौल देखने को मिला। शहर से लेकर गांव तक एक ही नाम गूंज रहा है वो है प्रभु श्रीराम। शहर की सड़क से लेकर गांव के चौराहे तक भगवामय है। शहर का हर घर, गली भगवान श्रीराम के नारों से गूंज रहा है, इस ऐतिहासिक क्षण के लिए रामभक्त 500 साल से इंतजार कर रहे थे। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा होते ही शहर के विभिन्न मोहल्लों में आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया। कस्बे के मंदिर सजे हैं, घरों में रंगोलियां बनाई गई हैं। जगह-जगह सुंदरकांड और हनुमान चालीसा के पाठ शुरू हो गए हैं। मंदिरों में एलईडी लगाई गई हैं। जहां कॉलोनी, मोहल्लों के लोग एक साथ भाव विभोर होकर भगवान के आगमन को देख रहे हैं। पूरे कस्बे में सवेरे से ही ऐसा माहौल है जैसे दिवाली आ गई हो। जगह-जगह भगवा पताकाएं लगाई गई हैं। सभी मंदिरों में दिन भर विभिन्न आयोजन हुए। शहर में धार्मिक स्थलों पर साफ-सफाई के साथ अनेकों रंग से मंदिरों को लाइट से सजाया गया। रविवार शाम को दरबार चौक में दीप प्रज्ज्वलित के साथ आतिशबाजी की गई। नगर परिषद की ओर से भी शहर के सर्किल व सड़के रंगबिरंगी रोशनियों से सजाया गया। शहर के दरबार चौक में प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या रविवार शाम भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में बड़ी संख्या में राम भक्त शामिल हुए और राम भजनों पर जमकर झूमे। यहां भजन संध्या के अलग-अलग कलाकारों में आध्यात्मिक उत्साह नजर आया। इससे पहले आकर्षक आतिशबाजी का आयोजन किया गया। मंदिरों में एलईडी लगाई गई हैं। जहां कॉलोनी, मोहल्ले के लोग एक साथ भाव विभोर होकर भगवान के आगमन को देख रहे हैं। पूरे शहर में सवेरे से ही ऐसा माहौल है जैसे दिवाली आ गई हो।
श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का हुआ लाइव टेलीकास्ट
नगर परिषद के तत्वाधान में दरबार चौक स्थित परिसर में सोमवार को अयोध्या में हुए श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रणजीत, नगर परिषद आयुक्त श्रवणराम चौधरी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी राकेश दवे, कनिष्ठ अभियंता हनुमान, मनोज, अवतार सिंह सहित कार्मिक एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
दीपावली की तरह सजी पटाखों की दुकाने व मिठाईयां
शहर सहित आसपास के गांवों के मुख्य बाजार में पटाखों की दुकाने दीपावली की तरह सजाई गई है वही मिठाइयों की होटलों पर भी तरह तरह की मिठाई बिक रही है। शनिवार को देर रात तक लोगों पटाखें खरीददारी करते नजर आए। वहीं शाम होते ही बाजार में रंगबिरंगी रोशनियों से सजाया गया। वहीं जगह-जगह पटाखों की दुकानें भी सजाई गई। वहीं शहर सहित आसपास के गांवों में मिठाइयां की दुकानों पर दिनभर भीड़ लगी रही।
शहर सहित गांवों के मंदिरों में हुए दिनभर धार्मिक कार्यक्रम
शहर के दरबार चौक शिव मंदिर में दिनभर पुजा अर्चना की गई। वहीं शहर के कई मंदिरों में दिनभर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दिनभर मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतारे लगी रही। गोलासन हनुमान जी मंदिर में सवेरे 10 बजे से सुंदरकांड का पाठ शुरू हुआ जो दोपहर 1 बजे तक चला। इसके बाद मंदिर में हवन और प्रसादी वितरित की गई। शहर सहित गांवों के मंदिरों में बड़ी-बड़ी एलईडी लगाई जाएगी। जिस पर शहरवासी अयोध्या से मंदिर की प्रतिष्ठा लाइव प्रसारण देखा गया। केरिया गांव में सुबह छह बजे भगवान श्रीराम की महाआरती की गई। साथ ही सुंदरकांड और हनुमान चालिका के पाठ के साथ हनुमान जी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा धूमधाम से सम्पन्न हुई। आरवा गांव में विश्व गुरु दत्तात्रेय आश्रम में राजेश्वर भगवान, खेतेश्वर भगवान की मूर्ति की स्थापना की गई। खासरवी ढबावाली माता मंदिर, पथमेड़ा गौशाला को रंगबिरंगी रोशनियों से सजाया गया। वहीं सोमवार को दिनभर पुजा अर्चना का कार्यक्रम आयोजति किया गया। शहर के कई जैन मंदिरों को विशेष तौर पर सजाया गया है।
शहर में निकाला जुलूस, भगवा रंग में रंगा सांचौर शहर
अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न होते ही शहर के विभिन्न मोहल्लों में आतिशबाजी की गई। वहीं शहर में भक्ति का माहौल देखने को मिला। शहर से लेकर गांव तक एक ही नाम गूंज रहा है वो है प्रभु श्रीराम। शहर में बरजंग दल एवं अन्य सामाजिक संस्थानों ने जुलूस निकाला। शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए निकाला गया। जो जुलूस का शहर में जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। जुलूस में भगवान श्रीराम के नारों से शहर गूंजा रहा।
श्री हनुमानजी मंदिर में धूमधाम से की पूजा अर्चना
दोसीयावास के स्थानीय श्री भरत शर्मा ने बताया कि प्रभु श्रीराम के अयोध्या में आगमन एवं प्राण प्रतिष्ठा निमिते पूरे शहर में धार्मिक आध्यात्मिक वातावरण रहा। घर-घर एवं गली-गली में प्रभु श्रीरामजी की धुन सुनाई दी। दोसीयावास स्थित श्री हनुमानजी मंदिर में पंडित राकेश मनावत ने पूजा अर्चना आरती की। इस कार्यक्रम में भरत शर्मा, ओमाराम माली, हरचंद चौधरी, जगदीश देवासी, सवाईसिंह दहिया, दीपेंद्र दहिया, अशोक खत्री, देवेंन दवे, सांवलाराम चौधरी, सुरेश दर्जी, सावलचंद संघवी, त्रिशूल दहिया, दिलीप दवे, पुनाराम राजू, भाई अशोक सेठ पी एवं मोहल्ले के सभी रामभक्त मौजूद रहे।
चितलवाना में लाइव प्रसारण देखने उमड़ी भीड़
चितलवाना ठाकुरजी मंदिर चितलवाना में प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के निमित्त रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया गया। वहीं सुबह श्रीम राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण के साथ-साथ मातृशक्ति द्वारा प्रभात फेरी वह महा प्रसादी का आयोजन किया गया। इस मौके पर पुजारी दिनेश वैष्णव, गोपी लाल, भाजपा कार्यकर्ता भवानी सिंह रावणा राजपूत, रमेश राजपुरोहित, बाबूलाल चौधरी, जोगाराम मोदी, प्रकाश चौधरी, नरेश गिरी, हुकम सिंह, गोरधन माली, जगदीश दर्जी, मनोहर सोनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।