हर गांव को सड़को से जोडऩे का श्रेय अटल बिहारी वाजपेयी को : पटेल
सांचौर। सांसद देवजी भाई पटेल ने भाजपा कार्यालय सांसद कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जन्मदिवस पर सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इससे पहले भाजपा कार्यालय में अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। देवजी पटेल ने संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के युग पुरुष और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस को हम सभी सुशासन दिवस के रूप में मनाते हैं। अटल बिहारी वाजपेयी ने राजनीतिक जीवन में जिस सुचिता को धारण किया वह एक उदाहरण है। आजादी के बाद वे पहले ऐसे प्रधानमंत्री रहे जिन्होंने गांव गुवाड़ और गरीब पर फोकस किया। प्रधानमंत्री सड़क योजना के माध्यम से हर एक गांव को जोडऩे का काम उन्होंने किया। मुख्य वक्ता प्रबुद्धजन प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी नरपतसिंह अरनाय ने कहा की सर्व शिक्षा योजना, जनजाति मंत्रालय सहित अनेक ऐसे काम थे जो वाजपेयी ने किये। कारगिल युद्ध के विजय का श्रेय भी अटल बिहारी वाजपेयी को जाता है। उन्होंने कहा की इसी विचारधारा को अंगीकार कर भाजपा आज सुशासन के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है और यही कारण है कि आज वन रैंक वन पेंशन किसान सम्मान निधि योजना सहित अनेक ऐसी योजनाएं हैं जिनको अपनाकर नरेंद्र मोदी उनके सपनों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। जिला मीडिय़ा प्रभारी भावेश सोनी ने बताया की कार्यक्रम के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी के फोटो को पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित की गई। एवं कार्यक्रम के संयोजक महेंद्र सिंह झाब ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं सहसंयोजक सोहनलाल खत्री ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान हीराराम पुरोहित, भाखराराम विश्नोई, जिला परिषद सदस्य महेंद्र चौधरी, चोथाराम कोली, पूर्व प्रधान हनुमान प्रसाद भादू, जिला उपाध्यक्ष महेंद्रसिंह झाब, जिला मंत्री जोगाराम पुरोहित, जिला मिडिया संयोजक भावेश सोनी, भागीरथ व्यास, भोमाराम पुरोहित, हिंगलाजदान चारण, नगर मंडल अध्यक्ष शंभूसिंह राव, सत्यपुर मंडल अध्यक्ष अर्जुनसिंह सरवाना, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हंजारीराम सीलू, डूंगरी मंडल अध्यक्ष हकमाराम, केसुरी मंडल अध्यक्ष जितेंद्रसिंह, सांवलराम पुरोहित गोलासन, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाड़सिंह राव, हुकमसिंह, डूंगरसिंह कारोला, सांवलचन्द संघवी, करनसिंह हाड़ेचा, नारायणसिंह राव, मांगीलाल दर्जी, विक्रम गवारिया, मोडाराम बुनकर, पवन जीनगर, वोहताराम चौधरी, हंजारीमल प्रजापत, हितेश पुरोहित, देवराज चौधरी, गोविंद राजपुरोहित, लक्ष्मीचंद जीनगर, नरेश पुरोहित, विष्णुदास सहित भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।