आहोर। यूथ क्लब संयोजक अध्यापक छगन बामणियां ने बताया कि मंडल प्रमुख कमला वैष्णव के नेतृत्व में चांदराई महिला मंडल पिछले कई वर्षों से धर्म, आस्था और जागृति को लेकर महिलाओं के लिए सक्रिय रूप से सेवारत है। महिला मंडल के बैनरतले जीवदया, चारा वितरण, भजन कीर्तन, धर्म स्थलों का भ्रमण समेत कई अन्य कार्यों से गांव सहित आसपास के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाई जा रही है। महिला मंडल की सक्रिय सदस्या पंखी देवी, शांति देवी, पोनी कंवर, कन्या देवी, भंवरी देवी, मुलकी देवी, पुरकी देवी, कमला देवी, लीला देवी, टीपू देवी, पेपी देवी, पोनी देवी समेत महिला मंडल की कई सक्रिय महिलाएं हर कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है।