सांचौर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हाड़ेतर में महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रुप में मनाई गई। महा पुरुषों की जयंती प्रभारी नेमीचंद खोरवाल ने बताया की आजाद हिंद फौज के संस्थापक सुभाष चंद बॉस की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। रूडाराम रेबारी प्रधानाचार्य ने उनके आदर्श और संघर्षों के बारे में बताया। महेशचंद्र लखारा प्राध्यापक ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। पुरखा राम गोयल प्राध्यापक ने उनके देश की स्वतंत्रता में उनके योगदान पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन हरिराम चौधरी ने किया। इस अवसर पर रविंद्र सारण, जबरा राम परमार, तेजपाल सिंह, पंचान मल जीनगर, भंवर लाल डूडी, भंवर लाल गिला, केली बिश्नोई, महीपाल विश्नोई सहित स्टाफ मौजूद था।