भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा कल सांचौर पहुचेेंगी, तैयारियां शुरू, बैठक आयोजित


सांचौर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश में चल रही परिवर्तन संकल्प यात्रा को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली, विधानसभा के चुनाव संयोजक पूर्व जिलाप्रमुख वन्नेसिह गोहिल के अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में परिवर्तन यात्रा को लेकर विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली गई। जिलाध्यक्ष राव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा परिवर्तन संकल्प यात्रा को लेकर लोगो में भारी उत्साह है आम जनता में कांग्रेस सरकार के प्रति भारी आक्रोश है कांग्रेस सरकार में प्रदेश में लूट डकैती भ्रष्टाचार को रोकने में नाकाम रही है। मीडिया संयोजक भावेश सोनी ने कहा कि परिवर्तन यात्रा 9 सितंबर को शाम 5 बजे सांचौर पहुंचकर आम सभा आयोजित होगी। जिसमें केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, सांसद देवजी पटेल संबोधित करेंगे। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव, पूर्व जिला प्रमुख वन्नेसिंह गोहिल, चुनाव प्रभारी जीवनसिंह, पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी, भाजपा नेता दानाराम चौधरी, जिला महामंत्री प्रकाश छाजेड़, विस्तारक दीपक राजपुरोहित, जिला मंत्री प्रवीण माली, जिला मीडिया संयोजक भावेश सोनी, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाड़सिंह राव, हनुमान प्रसाद भादू, विधानसभा संयोजक रावतसिंह, किसान मोर्चा जिला महामंत्री दुर्गाराम चौधरी, जोगाराम पुरोहित, सांवलाराम देवासी, शैतानसिंह दातिया, नारायणसिंह, विक्रम गवारिया, मांगीलाल दर्जी, महादेव चौधरी, शिवप्रतापसिंह, दजाराम चौधरी, सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

परिवर्तन संकल्प यात्रा को लेकर तैयारियां जोरो पर

भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश में चल रही परिवर्तन संकल्प यात्रा को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली के नेतृत्व में तैयारियां जोरो पर चल रही है। वहीं भाजपा पदाधिकारी गांव-गांव व ढाणी-ढाणी जाकर निमंत्रण दे रहे है। वहीं परिवर्तन संकल्प यात्रा को लेकर तैयारियां जोरो पर चल रही है। यात्रा को लेकर बिशनगढ़ में सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। यात्रा में जालोर विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों के पदाधिकारि व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

दावेदार जुटे तैयारियों में, गांव-गांव कर रहे संपर्क

भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा को लेकर की तैयारियां को लेकर भाजपा के दावेदार तैयारियां में जुट गए है। वहीं दावेदार अपने-अपने समर्थकों से संपर्क कर रहे है। दावेदार ज्यादा से ज्यादा भीड़ लाने की तैयारी में जुटे हुए है। लगातार गांव-गांव जाकर कार्यकर्ताओं एवं लोगों से संपर्क किया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!