विजय मकवाना केरिया
चितलवाना। जिले भर में रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। रक्षा बंधन पर भद्रा काल होने पर होने के कारण रक्षाबंधन दो दिन तक मनाया जाएगा। भद्राकाल समाप्त होने पर बहिनों ने भाई का राखी बांधकर भाई की लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने बहिनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। केरिया कस्बे समेत क्षेत्रभर में बुधवार को रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाई की कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर दीर्घायु की कामना कीए वहीं भाईयों ने भी बहन की रक्षा का संकल्प लिया। बहनों ने भाई के माथे पर तिलक कर रक्षा सूत्र बांधाए तो भाई ने बहन को उपहार देकर रक्षा का संकल्प लिया। वही राखी बंधवाने के लिए दूर.दूर से भाई बहनों के घर पहुंचे तो बहनें भी भाईयों के घर राखी बांधने के लिए पहुंची। इसके बाद भाईयों की कलाई पर राखी बंधी। राखी बांधने के बाद बहनों ने भाईयों से सुरक्षा का वचन लिया।