टिकट कटने के बाद पहली बार दोनों नेता सांचौर पहुंचे, समर्थकों से मिले नेता तो छलक पड़े आंसू


-जेसीबी से पुष्प वर्षा कर किया दोनों नेताओं का स्वागत

सांचौर। भाजपा से सांचौर सीट से सांसद देवजी पटेल को प्रत्याशी बनाने के बाद से सांचौर के सियासी समीकरण बदल गए है। दानाराम चौधरी और जीवाराम चौधरी चार दिन से प्रवास पर थे। भाजपा से टिकट सांसद देवजी पटेल को मिलने के बाद से जयपुर गए हुए थे। टिकट बदलने के बाद दोनों नेताओं ने भाजपा के कई पदाधिकारियों से मुलाकात की। जिसके बाद शुक्रवार को सांचौर पहली बार पहुंचे पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी एवं भाजपा नेता दानाराम चौधरी का समर्थकों की ओर जगह-जगह पर स्वागत किया गया। वहीं जीवाराम व दानराम दोनों एक साथ पहुंचे तो गुजरात बॉर्डर के नेनावा से लेकर सांचौर तक जगह-जगह स्वागत के लिए समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान गाडिय़ों का काफिला साथ रहा। वहीं जेसीबी से भी दोनों नेताओं का पुष्प वर्षा गुलात उड़ा कर स्वागत किया। विरोल सीमा प्रवेश के दौरान समर्थकों की ओर से पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी एवं भाजपा नेता दानाराम चौधरी का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। जिसके बाद पलादर टोल प्लाजा के पास भी स्वागत किया गया। शहर के चार रास्ता पर पहुंचने पर पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी एवं भाजपा नेता दानाराम चौधरी का समर्थकों की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान समर्थकों ने दोनों नेताओं का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक जीवाराम चौधरी व दानाराम चौधरी के नारे लगाते हुए चल रहे थे। वहीं दोनों नेताओं ने खुली जीप में चढ़कर लोगों को धन्यवाद दिया। जिसके बाद चौधरी धर्मशाला के पास भी भव्य स्वागत किया गया। जिसके बाद दोनों नेता शहर के हाड़़ेचा रोड़ स्थित कर्मा गार्डन में पहुंचे जहां पर भी समर्थकों की ओर से स्वागत किया गया। कर्मा गार्डन परिसर में सभा का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी ने कहा कि मैने 35 साल तक जनता की सेवा की है। पार्टी टिकट पर वापस विचार करे। 30 अक्टूबर तक पार्टी ने टिकट नहीं बदलता को आगे आप सबसे सामने बड़ा निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने पार्टी को लोगों की भावना की कद्र पार्टी को करनी पड़ेगी। मैंने ओर दानाराम ने मान सम्मान में सांसद देवजी पटेल की कमी नहीं रखी। इससे पहले स्वागत के दौरान दोनों दावेदारों ने कहा था कि हम दोनों भाई है। साथ जिएंगे और साथ मरेंगे। साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो धोखा किया है उसको भुगतना पड़ेगा। उन्होंने आप सभी समर्थकों की वहज से हम दोनों एकजूट हो गए है। अब भी पार्टी ने टिकट नहीं बदली तो आगे आप सभी को जो निर्णय होगा वो हमें मंजूर होगा। अब हम दोंनों जनता के बीच जाएंगे जो जनता की हर समस्या का समाधाना करने का प्रयास करेंगे।

भाजपा नेता हुए भावुक, कहा, मेरे साथ धोखा हुआ

भाजपा नेता दानाराम चौधरी ने कहा कि मैं ओर जीवाराम दोनों मिलकर सांचौर का विकास करेंगे। पार्टी ने हमारे साथ धोखा किया है। पांच साल तक लोगों के सुख-दुख में साथ खड़ा रहा। जिसके बाद भी पार्टी ने टिकट काट दिया। लेकिन में हमेशा आपके साथ रहूंगा। पार्टी से निवेदन है कि टिकट को लेकर विचार करें। मैं माखुपुरा में एससी एसटी के बैठक में बैठा था तब आई सूची में सांसद देवजी पटेल का नाम था इसलिए वहां बैठे सभी कार्यकर्ता मेरी तरफ देखने लग गए। जिसके बाद एक कार्यकर्ता ने मेरे पास आकर कहा कि टिकट सांसद साहब को दे दी है। तो मैं वही पर बैठक में बैठा रहा। जिसके बाद मैं वहां से रवाना हो गया। मेरे सीनियर पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी 6 चुनाव लड़े हैं। अब इनके मार्गदर्शन में काम करेंगे। पांच साल तक हर काम मुझसे करवाया। बहुत पैसे खर्च कर दिया। इन पांच साल में मैं परिवार को दस दिन का समय तक नहीं दे पाया था। मेरे बच्चों के बीच भी नही रहा। जिसके बाद दानाराम भावूक हो गए। पूरे पांच साल आपके बीच रहा, लेकिन मेरे साथ धोखा हुआ है। मैं यह धोखा सहन नहीं कर पाऊंगा। जनता की भावनाओं के साथ रहेंगे। उन्हंोंने कहा कि क्षेत्र की जनता पिछलें दस साल से दुखी है।

दोनों नेताओं का जगह-जगह हुआ स्वागत

पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी व भाजपा नेता दानाराम चौधरी दोनों एक होने के बाद पहली बार पहुंचे। जहां नेनावा बॉर्डर, विरोल सीमा प्रवेश, पलादर टोल प्लाजा के पास दोनों नेताओं का समर्थकों की ओर से स्वागत किया गया। इस दौरान दोनों नेताओं के शहर के चार रास्ता पर भी भव्य स्वागत किया गया। जिसके बाद चौधरी धर्मशाला व कर्मा गार्डन परिसर में भी दोनों नेताओं का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। जेसीबी से पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया। शहर के चार रास्ता पर लोगों को जन सैलाब उमड़ पड़ा। जो समर्थकों ने माला व गुलाल उड़ा कर स्वागत किया तथा नारेबाजी करते हुए चल रहे थे।

जेसीबी से पुष्प वर्षा कर किया दोनों नेताओं का स्वागत

सांचौर से सांसद देवजी एम पटेल को विधानसभा टिकट मिलने के बाद से जारी विरोध के बीच दोनों नेता सांचौर लौटे। दानाराम चौधरी और जीवाराम चौधरी चार दिन से प्रवास पर दोनों एक साथ गुजरात बॉर्डर के नेनावा पहुंचे तो लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान नेनावा बॉर्डर से गाडिय़ों का काफिला रवाना हुआ जो विभिन्न जगहों पर लोगों के द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। जेसीबी से पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया। शहर के चार रास्ता पर लोगों को जन सैलाब उमड़ पड़ा। जो समर्थकों ने माला व गुलाल उड़ा कर स्वागत किया तथा नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। शहर के रानीवाड़ा, विवेकानंद सर्किल वहीं दोनों नेताओं के स्वागत में शहर के चौधरी धर्मशाला के पास लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। वहीं हाड़ेचा रोड़ पर जगह-जगह स्वागत किया गया। वहीं कर्मा गार्डन में सभा का आयोजन किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!