एक देश एक चुनाव से जनता के लाखों करोड़ रूपयों की बचत होगी, जो देश के विकास में काम आएगी- देवल


रानीवाड़ा। विधायक आपके द्वार एवं भाजपा सदस्यता अभियान- 2023 के दसवें दिन शुक्रवार को सांकड़ मंडल की ग्राम पंचायत पुर, दांता एवं नैनोल में अभियान की बैठकें हुई। बैठकों को सम्बोधित करते हुए रानीवाड़ा विधायक नारायण सिंह देवल ने कहा कि हमारे देश में हर साल कोई ना कोई चुनाव होते रहते हैं जिससे आचार संहिता प्रभावी होने के कारण विकास की गति धीमी होती है और करदाताओं के टैक्स के लाखों करोड़ रूपये चुनावों पर खर्च होते रहते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुरू से ही देश में एक साथ लोकसभा, विधानसभा और पंचायत चुनाव कराने के पक्षधर रहे हैं, इससे चुनावों में होने वाले खर्च और समय की बचत होगी। आजादी के बाद पहले भी देश में एक साथ लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव होते थे लेकिन बाद में बन्द हो गए। विपक्षी दल इस ऐतिहासिक निर्णय का विरोध कर रहे हैं, इनका काम ही विरोध करने तक सीमित रह गया है। इनको देश की तरक्की और विकास से कोई लेना-देना नहीं है। अगर देश में एकसाथ चुनाव होते हैं तो हर साल चुनावों में हो रहे बेतहाशा खर्चे का पैसा विकास के कामों में काम आएगा जो भारत के विकास को नई ऊँचाईयों पर ले जाएगा। सभी दलों को इस फैसले का खुलकर समर्थन करना चाहिए। बैठक को सांकड़ मंडल अध्यक्ष अमृतलाल चौधरी सहित कई वक्ताओं ने सम्बोधित किया। बैठकों में भाजपा सदस्यता अभियान के तहत युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रकाश जांगू सहित युवा मोर्चा सांकड़ मंडल के नरसीराम कालीराणा सहित कई कार्यकर्ताओं ने उपस्थित लोगों से सदस्यता फार्म भरवाकर डाउनलोड करवाए और उनका भाजपा परिवार में स्वागत किया। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष रूगनाथ जाणी, पूर्व कृषि मंडी चेयरमैन मोतीराम चौधरी, मंडल मंत्री श्रवण सिंह राव दांता, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि ईशराराम विश्नोई, मंडल उपाध्यक्ष राणाराम चौधरी, उप प्रधान प्रतिनिधि लखमाराम चौधरी, मदरूपाराम चौधरी, हरचन्द जाणी, अभय सिंह राजपूत, दिनेश विश्नोई, हरचंदराम चौधरी, नरसीराम विश्नोई, नथाराम चौधरी, लक्ष्मणराम लुहार, भाखराराम सारण, भाणाराम भील, ओमप्रकाश विश्नोई, शेरसिंह राजपूत, बाबूलाल मेघवाल, भोमाराम चौधरी, मेघाराम चौधरी, मासिंगराम देवासी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!