सांसद पटेल ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत हर घर से मिट्टी संग्रहण कर ग्राम अमृत वाटिका में किया वृक्षारोपण


-अमृतकाल में देश को एक सूत्र में पिरोकर विकसित भारत के संकल्प पथ पर अग्रसर करने और राष्ट्र के लिए समर्पण की भावना को प्रगाढ़ बनाने का प्रभावी माध्यम बना : सांसद देवजी पटेल

-सुरावा में 800 पौधे, गोलासन 501 एवं बावरला में 501 पौधों का वृक्षारोपण

सांचौर। जालोर-सिरोही लोकसभा सांसद देवजी एमण् पटेल ने शनिवार को मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत सुरावा, गोलासन एवं बावरला में हर घर से मिट्टी संग्रहण कर ग्राम अमृत वाटिका में वृक्षारोपण किया। इस दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद पटेल ने बताया कि अमृतकाल में देश को एक सूत्र में पिरोकर विकसित भारत के संकल्प पथ पर अग्रसर करने और राष्ट्र के लिए समर्पण की भावना को प्रगाढ़ बनाने का प्रभावी माध्यम बना है। सांसद पटेल ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं ग्रामीणों के साथ वृक्षारोपण कर प्रकृति वंदना की। इस दौरान सुरावा में 800 पौधे, गोलासन 501 एवं बावरला में 501 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। सांसद पटेल ने कहा कि पर्यावरण संवर्धन और मानव अस्तित्व एक दूसरे के पूरक हैं। हमें प्रकृति के संरक्षण के प्रति सजग होकर उसके संवर्धन के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। वृक्ष से मनुष्य को प्राण वायु ऑक्सीजन मिलता है, जो की हमें जीवन देते हैं वृक्षों को लगाना ही नहीं अपितु पर्यावरण संवर्धन समाज के हर व्यक्ति का कर्तव्य है। पर्यावरण में संतुलन बनाने के लिए धरती पर जितना अधिक से अधिक वृक्ष होंगे उतना ही मनुष्य को ऑक्सीजन मिलेगा। इस दौरान महंत रुपभारती महाराज, महंत रतनपुरी महाराज, भाजपा नेता दानाराम चौधरी, भाजपा सांकड मंडल अध्यक्ष अमृतलाल चौधरी, सांचौर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सांवलाराम देवासी, उप प्रधान प्रतिनिधि गजेन्द्र सिंह कारोला, सुरावा सरपंच खानसिंह देवड़ा, गोलासन सरपंच जीवाराम चौधरी, बावरला सरपंच रायसिंह, बीडीओ मासिंगाराम, हंजारीराम पुरोहित, गणपत पुरोहित, पूर्व पंचायत समिति सदस्य गंगासिंह देवड़ा, नेपालसिंह, पूर्व सरपंच हनुदेवी, जामाराम, ग्राम विकास अधिकारी बिजलराम देवासी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!