5 अक्टूबर को सांचौर में आएगी राष्ट्रीय लोकतान्त्रिक पार्टी की सता संकल्प यात्रा


-रालोपा के कार्यकारणी की बैठक का आयोजन

सांचौर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी रालोपा के सुप्रीमो व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में गत दिनों सालासर बालाजी से शुरू की गई। सत्ता संकल्प व्यवस्था परिवर्तन यात्रा गुरुवार 5 अक्टूबर को सांचौर आएगी। यात्रा के सांचौर आगमन को लेकर स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोर-शोर से तैयारियों में जुट गए हैं। सत्ता संकल्प व्यवस्था परिवर्तन यात्रा प्रदेश के सभी दो सौ विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी और आम मतदाताओं एवं प्रदेश की जनता से संपर्क कर व्यवस्था परिवर्तन की मुहिम शुरू करेगी। रालोपा के पाली संभाग सह संयोजक बाबू लाल सारण ने बताया कि राष्ट्रीय लोकतान्त्रिक पार्टी की सता संकल्प यात्रा 5 अक्टूबर को सुबह गुड़ामालानी से सांचौर तक पहुंचेगी। यात्रा दोपहर 12:30 सांचौर पहुंचने पर भव्य स्वागत समारोह होगा। राष्ट्रीय लोकतान्त्रिक पार्टी के सुप्रीमो एवम नागौर सांसद हनुमान बेनिवाल के नेतृत्व में पार्टी के विधायक एवं सभी पदाधिकारी सांचौर पहुचेंगे। सांचौर के डाक बंगले में हजारों की संख्या में राष्ट्रीय लोकतान्त्रिक पार्टी के सता संकल्प यात्रा में पहुंचेंगे। इसके बाद यात्रा रानीवाड़ा जाएगी। रालोपा के कार्यकारणी की बैठक का आयोजन शहर के डाक बंगले में आयोजित हुई। जिसमे आगामी 5 अक्टूबर को होने जा रही सता संकल्प यात्रा को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान श्रवण सिंह राजपुरोहित, चेलाराम गोदारा, सोनाराम गोदारा, गोरधन सिंह पंचार, गौतम सुथार, करना राम देवासी, जैसा राम गर्ग, ठाकराराम साहु, बाबूलाल आंवला, चुनीलाल जाखड़, भूराराम सारण, लक्ष्मण जांगू, चीमन कसनिया, पुखराज जाखड़, करनाराम भाखर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!