सांचौर नवगठित जिले के विप्र फाउंडेशन जिलाध्यक्ष का सम्मान समारोह आयोजित


सांचौर। विप्र फाउंडेशन जिला सांचौर के मनोनीत जिलाध्यक्ष जोगाराम पुरोहित का सम्मान समारोह कुबेर रियल स्टेट हाड़ेचा रोड पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आगाज भगवान परशुराम के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ। सम्मान समारोह प्रांत कार्यकारिणी सदस्य तुलसाराम पुरोहित, विप्र वाहिनी जिला अध्यक्ष सांवलाराम पुरोहित, सांचौर प्रधान प्रतिनिधि हरचंदजी पुरोहित, समस्त व्यापार महासंघ अध्यक्ष हरीश पुरोहित सीलू, ब्लॉक अध्यक्ष माधाराम पुरोहित, चितलवाना ब्लॉक अध्यक्ष महिपाल जोशी, रानीवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश जोशी, डॉ. उत्तम पुरोहित के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। समारोह में सांचौर चितलवाना एवं रानीवाड़ा क्षेत्र के बड़ी संख्या में विप्र युवाओं ने भाग लिया। सम्मेलन में पधारे विप्रजनों को संबोधित करते हुए हरचंदजी पुरोहित ने बताया कि विप्र बन्धुओ को संगठित होकर एक विचारधारा से आगे बढऩे का समय है चाहे कोई भी क्षेत्र हो व्यापार, राजनीति सभी क्षेत्रों में विप्रजनों को एक दूसरे का सहयोगी बनना आवश्यक है। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य तुलसाराम पुरोहित ने विप्र फाउंडेशन के गठन को लेकर प्रकाश डालते हुए बताया कि जो एक पौधा रोपा था आज वह वट वृक्ष का रूप ले रहा है। इस अवसर पर एडवोकेट बंसीदास वैष्णव, किशोर शर्मा, अम्बालाल पुरोहित, सत्यनारायण नाबरिया, अंबालाल पुरोहित, मातृशक्ति प्रमुख हेमलता, शिक्षा विद गणपत पुरोहित, योगेश जोशी आदि ने उपस्थित जन समूह को संबोधित किया। जिला अध्यक्ष जोगाराम पुरोहित ने उपस्थित सभी विप्रजनों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग एवं सहकार से इस दायित्व का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करेंगे। उपस्थित विप्रजनों ने जिलाध्यक्ष जोगाराम पुरोहित का साफा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन श्रवनदास वैष्णव ने किया। इस अवसर पर चुन्नीलाल खेजडिय़ाली, धनजी हिन्डवाड़ा, अशोक वैष्णव, राजेन्द्र राजपुरोहित, महेश शर्मा, कन्हैयालाल शर्मा, जगदीश पुरोहित, प्रवीण जोशी, अर्जुन पुरोहित, नरोत्तम वैष्णव, दानसिंह राजपुरोहित, धर्माराम, सुरेश जोशी, ललित राजपुरोहित सहित सैकड़ों विप्र उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!