रालोपा की सत्ता संकल्प यात्रा पंहुची सांचौर, कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत


-रालोपा सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने देर रात को सभा को किया संबोधित

सांचौर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की सत्ता परिवर्तन यात्रा गुरूवार देर रात को सांचौर जिला मुख्यालय पर पहुंची। जहां यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। सत्ता परिवर्तन संकल्प यात्रा का सांचौर में प्रवेश करने पर कार्यकर्ताओं की ओर से पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। इस दौरान शहर के पीडब्ल्यूडी डाक बंगला परिसर में सभा का आयोजन किया गया। रालोपा सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का समर्थकों ने पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। हनुमान बेनीवाल ने कहा कि मैं हाथ जोड़कर राजनीति नहीं करता। मैं लोगों का दिल जीतकर राजनीति करता हूं। अगर आप सबके सहयोग से सरकार बदली तो मैं विश्वास दिलाता हूं कि टोल मुक्त, बिजली मुक्त राजस्थान होगा। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान के शेखावाटी की धरती और सालासर बालाजी धाम से सत्ता संकल्प यात्रा का आगाज किया था। बेनीवाल ने यात्रा के लिए कहा कि ये सत्ता परिवर्तन की यात्रा हैं। उन्होंने कहा कि उनका दल सड़क से लेकर सदन तक जनहित के लिए संघर्ष कर रहा है। बेनीवाल ने भ्रष्टाचार और प्रश्नपत्र लीक जैसे मुद्दों पर प्रदेश कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नशा समाज को खोखला कर रहा है, लेकिन इन सब बातो की चिंता सिर्फ हमारी पार्टी कर रही है। राजस्थान में व्यवस्था परिवर्तन के संकल्प के साथ यात्रा निकाली जा रही है, सदस्यता अभियान में जिस तरह लोगों ने उत्साह के साथ कार्य किया उससे ज्यादा उत्सुकता लोगों में सत्ता संकल्प यात्रा को लेकर है।

सत्ता परिवर्तन यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की सत्ता परिवर्तन यात्रा गुरूवार देर रात को सांचौर जिला मुख्यालय पर पहुंची। सत्ता परिवर्तन यात्रा के सांचौर प्रवेश पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की ओर से भव्य स्वागत किया गया। वहीं शहर के पीडब्ल्यूडी डाक बंगला परिसर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की सत्ता परिवर्तन यात्रा के देर रात को पहुंचने पर नारेबाजी करते हुए भव्य स्वागत किया गया। वहीं कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की।

देर रात काफिले के साथ बेनीवाल सांचौर पहुंचे

शहर के पीडब्ल्यूडी डाक बंगला परिसर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की सत्ता परिवर्तन यात्रा को लेकर देर रात तक बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थकों पहुंचे। देर रात को काफिलें के साथ हनुमान बेनीवाल सांचौर पहुंचने वही हनुमान बेनिवाल को सुनने के लिए लोग देर रात तक पहुंचते नजर आए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!