आहोर। विधानसभा क्षेत्र आहोर के अजीतपुरा गांव में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजू सोलंकी के नेतृत्व में लगभग 50 महिलाओं को मिस्ड कॉल कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई है यह महिलाएं भाजपा के पक्ष में प्रचार प्रसार करेगी। जिससे भाजपा और मजबूत होगी। मंजू सोलंकी के साथ गांधीधाम की विधायक मालती बहन आहोर विधानसभा के प्रभारी है। मंजू सोलंकी ने कहा इस क्षेत्र की सीट पर जरूर भाजपा अपना परचम वापस लहराएगी। इस पूरे प्रोग्राम में मंजू सोलंकी के साथ आहोर प्रभारी एवं गांधीधाम की विधायक मालती बहन, मनीषा जीनगर पार्षद, वंदना गोदावरी, माफीदेवी, सूकीदेवी, संतोष, सविता, कमला, मीरादेवी, तीजो, लीलादेवी, कमला, मोरकी, रमणा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।