सांचौर। नेहरू कॉलोनी स्थित एप्पल इंग्लिश मीडियम स्कूल में आगामी राष्ट्रीय त्योहार स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय में फ्लेग मेकिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया। जिसमें नन्हे मुन्ने बालकों द्वारा अद्भुत झंडे तैयार किए गए। बालकों द्वारा कई वस्तुएं जिनका रंग तिरंगे से मिलता है ऐसी वस्तुओं का प्रयोग किया गया जैसे चावल, ऊन, गुब्बारे, कपड़ा, पत्तियां, दाल, धागा आदि का प्रयोग कर तिरंगे बनाए गए। साथ ही राष्ट्रीय चिन्हों कमल, अशोक स्तंभ, चिता, आम व राष्ट्रीय इमारतों जैसे लाल किला, कीर्ति स्तंभ, इंडिया गेट आदि का नमूना बनाकर प्रदर्शन किया गया। प्राइमरी कक्षा के बालकों के लिए झंडे का चित्र बनाकर रंग भरो प्रतियोगिता आयोजित की गई। फ्लैग मेकिंग कंपटीशन आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य बालकों में देश प्रेम की भावना जागृत करना है तथा स्वतंत्रता दिवस के बारे में जानकारी प्राप्त करवाना व स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से वाकिफ करवाना है। इस तरह की प्रतियोगिताओं से बालक क्रियाशील बनते हैं तथा उनके हुनर की पहचान की जा सकती हैं। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बालकों को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक अर्जुन पुरोहित, प्रधानाध्यापिका आशिमा परिहार सहित विद्यालय के स्टाफ व समस्त विद्यार्थी मौजूद रहे।