विधायक आपके द्वार कार्यक्रम एवं भाजपा सदस्यता अभियान-2023 का शुभारम्भ आज से, डोरडा ग्राम पंचायत से होगी शुरूआत


रानीवाड़ा। आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर संगठन को मजबूती देने और अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलवाने के प्रयासों में जुटी प्रदेश भाजपा के निर्देश पर रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल विधानसभा क्षेत्र रानीवाड़ा की जनता से उनके घर तक जाकर मिलने, गांव-ढाणी की समस्याएं जानने और उनके यथा संभव निराकरण के लिए आज से विधायक आपके द्वार एवं भाजपा सदस्यता अभियान-2023 कार्यक्रम शुरू करने जा रहे हैं। विधायक देवल ग्राम पंचायत मुख्यालय पर जाकर बैठक करेंगे जिसमें जन प्रतिनिधि यथा जिला प्रमुख, उप प्रमुख, प्रधान, उप प्रधान, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, वार्डपंच, नगर पालिका पार्षद, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी, प्रकोष्ठ मंडल संयोजक, प्रकोष्ठ पदाधिकारी, शक्ति केन्द्र त्रिस्तरीय रचना पदाधिकारी (संयोजक, सह-संयोजक, पालक, प्रभारी एवं सदस्य) बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति पदाधिकारी, पन्ना प्रमुख और पेज समिति सदस्य, समाजसेवी एवं ग्रामीण जनों से चर्चा करेंगे, भाजपा सदस्यता अभियान के तहत युवाओं को भाजपा की सदस्यता दिलवाएंगे, नये लोगों को भाजपा से जोड़गें एवं बूथ व पन्ने की मजबूती के लिए बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति जैसे कार्य भी करेंगे। आज शनिवार को शाम 4 बजे जुजार बावसी मंदिर परिसर डोरड़ा एवं 6 बजे अम्बेमाता जी मंदिर आम चौहट्टा चान्दूर ग्राम पंचायत की बैठक होगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!