भाजपा द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किए पुष्प अर्पित


जालोर। भाजपा प्रदेश नेतृत्व व जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली के निर्देशानुसार भाजपा नगर मंडल जालोर द्वारा भाजपा जिला कार्यालय जालोर में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि व संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर महामंत्री व पार्षद दिनेश महावर ने बताया कि वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर भाजपा नगर मंडल जालोर द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी जी की तस्वीर के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के नाते जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग उपस्थित थे। वही अध्यक्षता नगर अध्यक्ष एड़वोकेट सुरेश सोलंकी ने की। संचालन नगर महामंत्री व पार्षद दिनेश महावर ने किया। कार्यक्रम में जिला कार्यालय मंत्री डिंपल सिंह, नगर महामंत्री रतन सुथार, नगर उपाध्यक्ष रवि सोलंकी, भाजयुमो नगर अध्यक्ष दिलीप भट्ट, पूर्व नगर अध्यक्ष ओटाराम सोलंकी, प्रकाश नागर, एस सी मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष रमेश बारूपाल, आई टी विभाग जिला सहसंयोजक अचलसिंह परिहार, एड़वोकेट संजय बोराणा, किरण गर्ग, यसनाथ सहित कहि जनप्रतिनिधि पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे। विधायक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि वाजपेयी ने अपना पूरा जीवन देश राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया। वाजपेयी जी चार दशकों से भारतीय संसद के सदस्य थे, लोकसभा, निचले सदन, दस बार और दो बार राज्य सभा, ऊपरी सदन में चुने गए थे। उन्होंने लखनऊ के लिए संसद सदस्य के रूप में कार्य किया। 2009 तक उत्तर प्रदेश जब स्वास्थ्य सम्बन्धी चिन्ताओं के कारण सक्रिय राजनीति से सेवानिवृत्त हुए। अपना जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में आजीवन अविवाहित रहने का संकल्प लेकर प्रारम्भ करने वाले वाजपेयी राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन राजग सरकार के पहले प्रधानमन्त्री थे, जिन्होंने गैर कांग्रेसी प्रधानमन्त्री पद के 5 वर्ष बिना किसी समस्या के पूरे किए। आजीवन अविवाहित रहने का संकल्प लेने के कारण इन्हे भीष्मपितामह भी कहा जाता है। उन्होंने 24 दलों के गठबन्धन से सरकार बनाई थी जिसमें 81 मन्त्री थे। 2005 से वे राजनीति से संन्यास ले चुके थे और नई दिल्ली में 6-ए कृष्णामेनन मार्ग स्थित सरकारी आवास में रहते थे। 16 अगस्त 2018 को लम्बी बीमारी के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली में वाजपेयी का निधन हो गया। वे जीवन भर भारतीय राजनीति में सक्रिय रहे। नगर अध्यक्ष एड़वोकेट सुरेश सोलंकी ने कहा कि हम सबको वाजपेयी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!