सांचौर भाजपा 6 मंडल अध्यक्षों की घोषणा, नगर मंडल अध्यक्ष शंभुसिंह राव बने


 -भाजपा ने की मंडल अध्यक्षों एवं जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति                                

 सांचौर। बीजेपी की ओर से सांचौर विधानसभा से उम्मीदवार घोषित करने के बाद से विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस विरोध में शनिवार को 6 मंडल अध्यक्षों ने इस्तीफा सौंप दिया था। जिसके बाद रविवार दोपहर को 6 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के निर्देशानुसार, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, संभाग प्रभारी जगबीर छाबा एवं जिला प्रभारी महेन्द्र बोहरा की सहमती से भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने रविवार को जिला उपाध्यक्ष एवं जिला मंत्री की घोषाणा के साथ-साथ सांचौर विधानसभा के छ: मंडल अध्यक्षों की घोषाणा कर नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। जिला पदाधिकारियों में जिला उपाध्यक्ष रमेश सोनी, पुनासा पांचाराम प्रजापत मोदरा, जिला मंत्री जोगाराम पुरोहित गलीफा इन्द्रसिंह राणावत निंबावास को नियुक्त किया गया। वहीं जिसमें सांचौर विधानसभा के छ: मंडल अध्यक्षों के रूप में सांचौर ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष हंजारीराम पुरोहित सीलू, अरणाय मंडल के अध्यक्ष रतन देवासी चौरा, चितलवाना मंडल के अध्यक्ष सांवलाराम माली होथीगांव, केसुरी मंडल के अध्यक्ष जितेन्द्रसिंह चौहान, टांपी-डूंगरी मंडल के अध्यक्ष हुकमाराम जाट एवं सांचौर नगर मंडल के अध्यक्ष शंभुसिंह राव को नियुक्त किया गया। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!