![](https://sanchorelivenews.com/wp-content/uploads/2023/12/Mali-1-1.jpg)
सांचौर। माली मित्र मंडल सेवा संस्थान के अध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार टांक निर्विरोध मुकेश निर्वाचित हुए। जिस पर समाज की ओर से स्वागत किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने बताया कि माली मित्र मंडल सेवा संस्थान एक सामाजिक संस्था है, जो समाज में शिक्षा को बढ़ावा और सामाजिक कुरीतियों को मिटाने और निशक्तजनों की सेवा के लिए हर समय तत्पर रहती है। वक्ताओं ने संगठन और संस्थान की अन्य गतिविधियों से भी अवगत करवाया। बैठक को संरक्षक सुरेश कुमार, रमेशकुमार, हनुमानराम और मोहनलाल ने संबोधित किया। माली मित्र मंडल सेवा संस्थान से मोहनलाल परमार का कार्यकाल पूरा होने दिनेश कुमार टांक को निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। इस दौरान भूपाराम फालना, पीराराम परमार, मोहन गहलोत, गोरखाराम गहलोत, कृष्ण टाक, लक्ष्मण परमार, रणछाराम परमार, शंकराराम परिहार, मफाराम गहलोत, नरपत हरियाली, महेंद्र परमार, छगनलाल हरियाली, गणेशाराम गहलोत, लखाराम, अशोक कुमार, गणपत लाल परमार सहित बड़ी संख्या में माली समाज के युवा मौजूद थे।
![](https://sanchorelivenews.com/wp-content/uploads/2023/12/Mali-2.jpg)