![](https://sanchorelivenews.com/wp-content/uploads/2023/11/IMG_20231117_110423-copy.jpg)
सांचौर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के मतदान में अब 8 दिन का समय बचा है। राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव प्रचार-प्रसार में तेजी ला रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा चुनाव के चलते 18 नवंबर को सांचौर पहुंचेंगे। वे भाजपा प्रत्याशी देवजी एम पटेल के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे। यहां आने से पहले जालोर जिले के आहोर में चुनावी सभा करेंगे। जानकारी के अनुसार यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 18 नंबवर को 10 बजे चार्टर प्लेन से आबरोड़ हवाई पट्टी पर आएंगे। वहां से 10:10 बजे हेलीकॉप्टर से जालोर के आहोर सुबह 10:35 मिनट पर पहुंचेगे। यहां विजय संकल्प संभा का आयोजन करेगे। यहां से 12:36 मिनट पर से रवाना होकर 12:56 मिनट पर सांचौर पहुचेंगे। यहां नेशनल हाइवे 68 चंदन नगर सच विहार के पास सभा को संबोधित करेंगे। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के सभा स्थल का जायजा लिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर तैयारियों का पुलिस अधीक्षक सागर राणा व पुलिस उप अधीक्षक मांगी लाल राठौड़ ने सभा स्थल चंदन वाटिका का जायजा लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव के नेतृत्व में भी तैयारियां शुरू कर दी है। राव ने तैयारियां का जायजा लिया तथा कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी भी सौंपी।
![](https://sanchorelivenews.com/wp-content/uploads/2023/11/FB_IMG_1700216028539-1024x600.jpg)