भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक विभिन्न समस्याओं पर हुई चर्चा


-भाजपा कार्यकर्ताओं की सांसद पटेल ने ली बैठक

सांचौर। शहर के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक सासंद कार्यालय में जालोर सिरोही सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी देवजी पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई। नगर अध्यक्ष शंभुसिंह राव ने कहा कि आम जनता की विभिन्न समस्याओ का समाधान हेतु कार्यकर्ता आगे आए, जनहित के कार्य करते रहे। जालोर सिरोही सांसद देवजी पटेल ने कहा कि शहर के विकास में राज्य एवं केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाएं संचालित है, जनता योजनाओं का अधिकाधिक फायदा उठाएं। सांसद देव जी पटेल ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना तथा अधिकारियों का त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता रूपाराम परमार, जिला महामंत्री प्रकाश छाजेड़, जिला मंत्री शीला बिश्नोई, पार्षद मोडाराम बुनकर, पार्षद सोहनलाल खत्री, पार्षद पवनराज जीनगर, पार्षद हंजारीराम प्रजापति, पार्षद विक्रम गवारिया, नगर महामंत्री मांगीलाल दर्जी, भावेश सोनी, सोयब खां, केवलचंद सेठिया, श्रवण जीनगर, चंपालाल खत्री, गंगाराम, मांगीलाल दर्जी, नारायणसिंह राव, अर्जुन देवासी, विष्णु जीनगर, ललित सुथार, मेहदाराम चौधरी, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!