सांचौर। शहर के दादावाड़ी कोलोनी में स्थित राणी भटियाणी मंदिर में श्री राणी भटियाणी सेवा समिति द्वारा अयोध्या में श्री राम मंदिर प्रतिष्ठा के उपलक्ष में 7 दिवसीय श्री राम चरित मानस कथा वाचन का आयोजन किया जा रहा है। समिति के प्रकाश छाजेड़ ने बताया कि आज व्यास पीठ से निर्मला दीदी के श्री मुख से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचन्द्र जी के जन्मोत्सव के अध्याय का वाचन किया गया। कथाचार्य आचार्य निर्मला दीदी के मुखारविंद से भगवान राम के जन्मोत्सव, बाल्य अवस्था की कथा का वाचन किया गया। जन्मोत्सव के अध्याय वाचन के दौरान भक्तिमय माहौल में महिलाओं द्वारा झुम झुम कर नृत्य किया गया। इस अवसर पर कांतिलाल शारदा, शांतीलाल सोनी, धुड़ाभाई ठक्कर, शंभूसिंह राव, विष्णु जीनगर, युवा नेत्री संजना महेश्वरी, चेतन सोनी, ओमप्रकाश ब्राम्हण, रमेश मालू, करणसिंह राव, कमलेश बिस्सा, कोजराज सिंह वागाराम, चेतन प्रकाश जीनगर सहित काफी संख्या में सनातन धर्म प्रेमी उपस्थित थे।