भाजपा जिलाध्यक्ष अयोध्या में हवन यजमान में शामिल होने के लिए हुए रवाना


सांचौर। अयोध्या में 22 जनवरी को आयोजित भगवान श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश भर में अलग-अलग तैयारियां की जा रही हैं। दरअसल, अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह और रामलला दर्शन में शामिल होने के लिए श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट की तरफ से भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव को प्राण प्रतिष्ठा के दौरान हवन में यजमान के रूप में चयन किया गया हैं। शहर के शिव शक्ति नगर से शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव पत्नी समेत आयोजन में शामिल होने के लिए रवाना हुए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राव का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव ने कहा कि अयोध्या से निमंत्रण मिला है, मेरी ओर से उसे स्वीकार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है कि राम मंदिर प्रतिष्ठा के दौरान यज्ञ में यजमान के रूप में श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने चयन किया गया। उन्होंने कहा कि मुझे रामलला के दर्शन करने का मौका मिला है। मैं ट्रस्ट और सभी की आभारी हूं कि जिन्होंने मुझे बुलाया। इस दौरान महेन्द्र पटेल, महिपालसिंह अचलपुर, पूरेन्द्र व्यास, ललित राजपुरोहित, शंभुसिंह राव, धर्माराम मेघवाल, भावेश सोनी, सांवलाराम माली, करणसिंह राव, डॉ. शिला विश्नोई, अमराराम देवासी, पहाड़सिंह राव, अर्जुन देवासी, भीखाराम विश्नोई, लुणकरण खत्री सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं शहरवासी मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!