फागोत्सव : महिलाओं ने गुलाल से खेली होली


जालोर। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर नेहरू पार्क में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री डॉ. मंजु मेघवाल के नेतृत्व में महिला फागोत्सव का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें महिलाओं ने एक-दुसरे को गुलाल लगाकर होली महोत्सव मनाया। प्रदेश मंत्री डॉ. मंजु मेघवाल ने महिलाओं को हमें अपने घरों में होली महोत्सव इसी तरह से गुलाल से ही होली मनानी है तथा वर्तमान समय में जो हानिकारक रंगों से होली प्रचलन हो रहा है उसका हमें बहिष्कार करना है। होली के त्योहार को हमें आपसी सदभाव और प्रेम से इस त्योहार को हमें मनाना चाहिए। इस अवसर पर जिला महामंत्री महिला मोर्चा उर्मिला दर्जी, जिला मंत्री सुशीला सैन, जिला महामंत्री महिला मोर्चा अंजना सोलंकी, जिला मंत्री महिला मोर्चा गायत्री गौड़, पार्षद मेथी देवी, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा देवड़ा, गटु देवी, प्रमिला देवी, गीता देवी, भावना, संगीता, डिम्पल, गुड्डी सहित कई अन्य महिलाएं उपस्थित रही।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!