![](https://sanchorelivenews.com/wp-content/uploads/2023/12/Mali-1-1.jpg)
सांचौर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान छागनलाल माली को पुन:राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किए जाने के बाद प्रथम बार भीनमाल आगमन पर माली समाज छात्रावास में युवाओं द्वारा स्वागत किया गया। युवा विजय माली ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत होने के बाद प्रथम बाद आगमन पर समाज के युवाओं द्वारा गर्मजोशी से साफा व माला पहना कर स्वागत किया गया। इस दौरान छगनलाल माली, विजय माली, सुरेश सोलंकी, पंकज माली, राकेश कुमार, अशोक माली सहित कई युवा उपस्थित रहे।