गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ…के लगाए जयकारे


-जयकारो के साथ गणपति प्रतिमा का विसर्जन

-शोभायात्रा के साथ किया गणपति प्रतिमा का विसर्जन सांचौर। गणपति बप्पा मोरीया…अगले बरस तू जल्दी आ…के जयकारो के साथ शोभायात्रा गणपति प्रतिमाओं को विसर्जन किया गया। दस दिन तक चलने वाले इस महोत्सव को लेकर शहर के गली मोहल्लों में वातावरण धर्ममय बना हुआ था। गुरूवार को गणपति बप्पा के श्रद्धालुओं ने वाहनों में रखकर गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ति मोरया, तपेली में शिरों गणपति बप्पा हीरो, चाईना हो या कोरिया गणपति बप्पा मोरया सहित कई गणपति के जयकारें लगाकर गणेशजी की मूर्ति को विसर्जन के लिए लेकर रवाना हुआ। शहर सहित आस-पास के कई गांवो में गणपति प्रतिमा का विसर्जन बड़े धूमधाम से किया गया। वही जयकारों एवं गणेश विसर्जन के दौरान बच्चों में भी विशेष उत्साह दिखाई दिया। गणपति महोत्सव के पर्व की धूम पहले महाराष्ट्र में ही मचती थी मगर पिछलेंं कूछ वर्षो से सांचौर शहर व आस-पास कें गांवों में यह त्यौहार लोकप्रिय हो गया है। दस दिनों तक चलें इस विशाल गणपति महोत्सव को लेकर शहर में उत्साह का माहौल नजर आ रहा था। नगर के दरबार चौक स्थित फूलमूक्तेश्वर महादेव में गणेश प्रतिमा, सुभाष चौक स्थित सिद्धी विनायक गणेश व तपावास हनुमान मंदिर के पास, ठाकुरजी मंदिर परिसर, नेहरू कॉलोनी, जीनगर कॉलोनी सहित नगर के विभिन्न मोहल्लोंं में स्थापित गणपति प्रतिमा का भव्य शोभायात्रा के साथ तथा भगवान गणेश के जयकारो के साथ नाचते गाते गुलाल उडाते विसर्जन किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष बच्चे शामील थे।

गणेश मय हूई सत्यपुर

नगरी गणेश चतुर्थी से गणपति प्रतिमा स्थापना के साथ शुरु हुआ जो दस दिनों तक चलें गणपति महोत्सव गुरूवार को गणपति की प्रतिमा के विसर्जन के साथ सम्पन्न हुआ। गणेश प्रतिमा विसर्जन के तहत नगर में निकाली भव्य शौभायात्रा के दौरान नाचते गाते व गुलाल उडाते गणेश मय हुई नगरी। शोभायात्रा को देखने के लिए भक्तगणों की भीड़ नजर आई। जो नगर के सड़कों पर गुलाल ही गुलाल नजर आया। नगर के विभिन्न इलाको में स्थापित गणेश प्रतिमाएं विशाल शोभायात्रा के साथ नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए विसर्जन स्थल पर पहुंची जहां आरती एवं अगले बरस तु जल्दी आ गणपति बप्पा मोरिया के जयकारो के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया। शहर के बोरला तालाब में गणपति का विसर्जन एसडीआरएफ व पुलिस जाब्ता की मौजूदंगी में किया गया।

स्वागत की रही होड़

जुलूस में शहर के स्थानीय समितियों व लोगों द्वारा जुलूस में शामिल प्रतिमाओं के स्वागत की होड़ लगी रही। इस दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर समितियों एवं लोगों द्वारा खाद्य सामग्री व पानी के पाऊस वितरण किए। जुलूस पर पुष्पवर्षा करने पर लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। डीजे की धुनों पर गणपति की महिमा का गुणगान करते हुए और गणपति बप्पा मोरया रे मोरया…,देवा हो देवा गणपति देवा स्वामी तुम से बढ़कर कौन…इत्यादि भजनों से गूंजायमान विसर्जन यात्रा निकली। गणपति की झांकिया को देखने के लिए लोगों का जोश भी देखते ही बनता था। शहर के बाजार, गलियों व मोहल्लों की छतोंं पर लोगों ने जुलूस को देखा। छतों सहित सड़क से सटी छतों व घरों पर महिलाओं व पुरूषों का हुजूम देखते ही बनता था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!