-पैदल पदयात्रा राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई के नेतृत्व में निकाली, पदयात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत
अमृत सोलंकी सांचौर 9799994203
सांचौर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से निकाली गई भारत जोड़ों यात्रा को एक साल पूरा होने के उपलक्ष में विधानसभा क्षेत्र सांचौर के नेहड़ क्षेत्र के गांव भवातड़ा से सरवाना तक श्रम एवं राजस्व राज्यमंत्री सुखराम विश्नोई के नेतृत्व में 20 किलोमीटर पदयात्रा निकाली गई, भारत जोड़ों यात्रा के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राहुल गांधी ने पिछले वर्ष 7 सितम्बर 2022 को ऐतिहासिक भारत जोड़ों यात्रा की शुरूआत की थी जो हमारे देश के किसी भी राजनेता द्वारा अब तक इतनी सबसे लम्बी पदयात्रा नहीं की हैं। जो 12 राज्यों ओर 2 केन्द्र शासित प्रदेशों में 4081 किलोमीटर 136 दिन की यात्रा ने लोगों के मन पर एक अमिट छाप छोड़ी हैं। पदयात्रा भवातड़ा से रवाना होते हुए जोरादर, नलदरा में दोपहर का विश्राम वहीं बालेरा से होते हुए जेतेश्वर मठ सरवाना पहुंची जहां पर ग्रामीणों द्वारा पदयात्रा का भव्य स्वागत किया गया। वहीं पदयात्रा का गांवों में जगह-जगह पर स्वागत किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ कांग्रेस के संदेश को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान पूर्व प्रधान डॉ. शमशेर अली, चितलवाना प्रधान प्रतिनिधि हिन्दूसिंह दूठवा, नगर परिषद सभापति नरेश सेठ, चितलवाना ब्लॉक अध्यक्ष मेवाराम देवासी, सांचौर ब्लॉक अध्यक्ष प्रतिनिधि, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, समस्त मंडल अध्यक्ष, वर्तमान ओर पूर्व जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, पार्टी के समस्त सरपंचगण, पूर्व कार्यकारिणी के सदस्य, पार्टी के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
पदयात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत
श्रम एवं राजस्व राज्यमंत्री सुखराम विश्नोई के नेतृत्व में निकाली पैदल पदयात्रा का भवातड़ा सहित कई गांवों में ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया तथा पदयात्रा में शामिल भी हुए। वहीं गांवों में श्रम एवं राजस्व राज्यमंत्री सुखराम विश्नोई का ग्रामीणों की ओर से स्वागत किया गया।
यात्रा के दौरान राज्यमंत्री ने युवाओं के साथ जमकर लगाए ठुमके
नेहड क्षेत्र के एक गांव में जब पदयात्रा पहुंची तो वहां के युवा जोश के साथ नजर आए। वहीं युवाओं के जोश में श्रम एवं राजस्व राज्यमंत्री सुखराम विश्नोई ने भी जमकर ठुमके लगाएं। उनके साथ अन्य नेताओं ने भी जमकर ठुमके लगाए। इसकी वीडियों भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के साथ ढोल-व डीके पर जमकर डांस किया।