सांचौर। शहर के आशापूर्णा कॉलोनी में गुरुवार की देर रात को मोटरसाइकिल पर आए चोरों ने एक सुने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार आशापूर्णा कॉलोनी में शांतिचंद जैन का मकान है। शांतिलाल जैन मुंबई में रहते है और पीछे मकान किराए पर दिया हुआ है। मकान मालिक का परिवार शहर में जैन समाज के दीक्षा महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आया हुआ था। ऐसे में किराए पर रहने वाले सीकर निवासी विजय पाल अपने गांव चले गए थे। जैन परिवार दीक्षा महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के बाद गुरुवार के शाम को 5 बजे ही मुंबई के लिए रवाना हुआ था। गुरूवार देर रात को चोरों ने मकान को सूना देख कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि चोरों ने चोरी करने से पहले दिन रैकी की थी। उसके बाद चांदी, सोना और रूपए चोरी कर ले गए। कॉलोनी के लोगों ने मकान मालिक शांतिलाल जैन को सुचना दी। सूचना के बाद मकान मालिक मुंबई से सांचौर के लिए रवाना हो गए। परिजनों के आने के बाद पता चलेगा की मकान से कितने रूपये व सोना व चांदी चोरी हुए। वहीं उनके यहां किराए पर रह रहे विजय पाल भी समाचार लिखे जाने तक सांचौर नही पहुंचे। मकान मालिका व किराऐ के मकान में रह रहे लोगों के आने के बाद पता चलेगा कि मकान से कितने रूपए, सोना, चांदी चोरी हुए। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि इनके मकान के ऊपर और भी चोरों ने चोरी करने की कोशिश की। आस पास के लोगों को पता चला तो चोर भाग गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी।