एप्पल इंग्लिश मीडियम स्कूल में हिंदी दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित, बालको ने बढ़ चढ़कर लिया भाग


सांचौर। नेहरू कॉलोनी स्थित एप्पल इंग्लिश मीडियम स्कूल में हिंदी दिवस पर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें कविता बोलो प्रतियोगिता, पहेली बुझाओ प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता, प्रेरक प्रसंग प्रतियोगिता तथा सुलेख लिखो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के बालको ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालय की हिंदी विषय के अध्यापक अध्यापिकाओं रामचंद्र गढ़वाल, हेमलता खत्री, दक्षा पुरोहित द्वारा बालकों को हमारी राजभाषा हिंदी के महत्व के बारे में तथा हिंदी भाषा की उत्पत्ति एवं विकास के बारे में बताया गया। विद्यालय के संस्थापक अर्जुन पुरोहित ने बताया कि हिंदी भाषा भारतीय आबादी के लिए एक महत्वपूर्ण संचार की भाषा है, हिंदी हमारे देश की एकता का प्रतीक है यह एक ऐसी भाषा है जिसने देशभक्ति साहित्य और संस्कृति की अमूल्य विरासत को जीवित रखा है हिंदी भाषा आज भारत की सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है और विश्व में तीसरी सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषा है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आशिमा परिहार ने कहा कि हिंदी भाषा के द्वारा ही भारतीय परंपराओं तथा संस्कृति को जाना जा सकता है, हिंदी भाषा उन भाषाओं में से एक है, जो भारत को एकजुट करती है। इस मौके पर विद्यालय के बालकों ने भी अपने विचार प्रकट किए। विद्यालय के प्रतियोगिताओं में विजेता बालकों को पुरस्कृत किया गया तथा अन्य बालकों को भी प्रेरित किया गया। इस अवसर पर समस्त अध्यापक गण तथा विद्यार्थी विद्यालय प्रांगण में मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!